{"_id":"665ae230018fab3550040d18","slug":"lucknow-a-shopkeeper-died-after-the-blast-of-compresser-of-refrigerator-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: फ्रिज का कम्प्रेशर फटने से लगी आग, दुकानदार की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: फ्रिज का कम्प्रेशर फटने से लगी आग, दुकानदार की जलकर मौत
Sat, 01 Jun 2024 02:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बख्शी का तालाब (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, बख्शी का तालाब (लखनऊ)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:26 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में हुई एक घटना में एक दुकानदार की जलकर मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
धमाके के बाद दुकान में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित कोटवा गांव की एक किराना की दुकान में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। हादसे में दुकानदार की जलकर मौत हो गई। जानकारी पर करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। हालांकि, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोटवा गांव में शिव बहल मौर्या (55) की किराने की दुकान है। हर रोज की तरह उन्होंने सुबह साढ़े सात बजे दुकान खोल दी थी और अपना काम कर रहे थे तभी अचानक फ्रिज का कंप्रेशर फट जाने से दुकान में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर निजी नलकूप की मदद से आग पर काबू पाया तब तक शिव बहल की जलकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक के छोटे बेटे आशीष मौर्या ने बताया कि घटना शनिवार की सुबह लगभग साढे आठ बजे हुई है। दुकान के अन्दर फ्रिज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना के पौने घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके कुछ देर बाद बख्शी का तालाब पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।