फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A new born baby's body found in a dustbin in KGMU.

Lucknow: केजीएमयू में कूड़ेदान में मिला नवजात का शव, शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा

Fri, 03 Jan 2025 02:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jan 2025 02:17 PM IST
सार

केजीएमयू के क्वीन मेरी अस्पताल के पीछे एक नवजात का शव कूड़ेदान में पड़ा मिला है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से शव फेंकने वालों तक पहुंचने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: A new born baby's body found in a dustbin in KGMU.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्विद्यालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) के पीछे शुक्रवार को कूड़ेदान में नवजात शिशु का शव मिला। छात्राओं और कर्मचारियों ने घटना की सूचना क्वीनमेरी प्रशासन को दी है। क्वीनमेरी प्रशासन ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे क्वीनमेरी के पीछे एलआरएच महिला छात्रावास के पास लगे कूड़ेदान में छात्राओं ने नवजात शिशु का शव देखा। शव के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने घटना की जांच करने की बात कही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से शव फेंकने वालों तक पहुंचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक घटना बेहद दुखद है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही क्वीनमेरी के कर्मचारियों को चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed