{"_id":"66816eaf83de85fcf509bdbc","slug":"lucknow-a-man-tried-to-commit-suicide-in-chinhat-thana-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: युवक ने थाने के अंदर पेट्रोल की बोतल खुद पर उड़ेली, आत्मदाह करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: युवक ने थाने के अंदर पेट्रोल की बोतल खुद पर उड़ेली, आत्मदाह करने का प्रयास
Sun, 30 Jun 2024 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Jun 2024 08:11 PM IST
सार
युवक रविवार दोपहर एक बजे स्कूटी से चिनहट थाने पहुंचा। स्कूटी खड़ी कर हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर वह अंदर पहुंचा और खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरीदी गई जमीन पर बाउंड्री बनाने और रास्ता रोके जाने से आहत किसान के बेटे ने चिनहट थाने के अंदर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते युवक को दो दरोगा ने पकड़ लिया। उसके परिजनों को बुलाया गया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीतापुर निवासी किसान रामकिशुन परिवार संग इंदिरानगर के बस्तौली गांव में रहते हैं। 13 फरवरी 2019 को ब्रोकर जगदीश यादव के माध्यम से उनकी पत्नी सुधा देवी ने चिनहट के मटियारी इलाके में किसान राजेंद्र प्रसाद की एक हजार स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी। इसके लिए 5.12 लाख रुपये का भुगतान किया था। रजिस्ट्री और दाखिल खारिज भी हो चुका है।
विज्ञापन
आरोप है कि पैमाइश को लेकर ब्रोकर और किसान टालमटोल करने लगे। जमीन पर बाउंड्री भी नहीं बनाने दी और तार लगाकर जमीन के लिए जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। कई बार मामले की शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत सुधा का बेटा सौरभ दोपहर एक बजे स्कूटी से चिनहट थाने पहुंचा।
विज्ञापन
स्कूटी खड़ी कर हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर वह अंदर पहुंचा और खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। यह देख दो दरोगा ने आग लगाने से पहले ही उसे पकड़ लिया।