{"_id":"6644746275e09cae84062d7b","slug":"lucknow-a-man-arrested-for-online-gaming-fraud-by-stf-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ऑनलाइन गेमिंग के जरिये करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, विदेश तक फैला है नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ऑनलाइन गेमिंग के जरिये करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, विदेश तक फैला है नेटवर्क
Wed, 15 May 2024 02:10 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 May 2024 02:10 PM IST
सार
यूपी एसटीएफ ने प्रयागराज निवासी मो. दानिश को गिरफ्तार किया है। इंदिरानगर में कॉल सेंटर चला रहा था। एसटीएफ को हजारों लोगों का डाटा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सरगना मो. दानिश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ ने सोमवार को ऑनलाइन गेमिंग के जरिये करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। शातिर ठग का कई देशों में नेटवर्क है। वह फर्जी कॉल सेंटर चलाकर बड़ा फर्जीवाड़ा कर रहा था। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसके आठ से दस साथियों को चिह्नित किया गया है। इनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
एसटीएफ डीएसपी धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि बेली रोड नई कटरा प्रयागराज निवासी मो. दानिश को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में वह इंदिरानगर में किराये के फ्लैट में रह रहा था। ओम प्लाजा में उसने फर्जी कॉल सेंटर खोला था, वहां से वह ठगी का पूरा खेल करता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- चार चरणों के बाद इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में, मोदी की विदाई तय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली में नाक का सवाल बनी विरासत की लड़ाई, न राहुल के लिए एकतरफा और न दिनेश के लिए आसान
आरोपी ने एक वेबसाइट बनाई थी। जिस पर टेलीग्राम चैनल खरीद-फरोख्त का धंधा करता था। विदेश में बैठे साइबर ठग इन चैनलों को ऑनलाइन खरीदते थे। जिनका इस्तेमाल वह ऑनलाइन गेमिंग ठगी में इस्तेमाल करते थे। यहां का चैनल होने की वजह से वह ठग पकड़ में नहीं आते हैं। एसटीएफ ने जब आरोपी का लैपटॉप खंगाला तो उसमें हजारों टेलीग्राम चैनल, तमाम क्यूआर कोड का डाटा बरामद हुआ।
खुद भी करता है खेल
टेलीग्राम चैनलों का दानिश खुद भी इस्तेमाल करता है। तमाम गेमिंग एप में वह इनका इस्तेमाल करता है। उसमें अपने साथी भी जोड़ता था। जिनको दिखाता था कि रकम लगाने पर तीन चार गुना फायदा हो रहा है। इससे आम लोग उसमें अधिक रुपये लगाते थे। जब वह अधिक रकम लगाते थे वह हार जाते थे, क्योंकि हार जीत का पूरा सिस्टम दानिश व उसकी टीम के पास रहता था। कई वर्षों से आरोपी ये खेल कर रहा था।
प्रतिबंधित दवाइयों की विदेश में सप्लाई
एसटीएफ डीएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से विदेशी नागरिकों का डाटा मिला है। इसमें अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड के नागरिकों का डाटा शामिल हैं। तफ्तीश में पता चला कि उन देशों में जो दवाइयां प्रतिबंधित हैं, उसके विज्ञापन वह विदेशी साइट्स पर फ्लैश कराते हैं। उसमें संपर्क नंबर देते हैं। जब भी कोई विदेशी नागरिक उस नंबर पर संपर्क करता है तो वह कॉल दानिश के कॉल सेंटर पर लैंड करती है। यहां से वह डीलिंग कर रकम ऑनलाइन जमा कराते हैं और फिर वह दवाई कुरियर से भेजते हैं।