फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A businessman evaded taxes worth Rs 4.97 crore by creating a bogus firm

Lucknow: बोगस फर्म बनाकर कारोबारी ने की 4.97 करोड़ की कर चोरी, निरीक्षण में नहीं मिला फर्म का संचालन

Sat, 02 May 2026 04:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 02 May 2026 04:09 PM IST
सार

राज्य कर अधिकारी खंड-23 ने आरोपी की दर्शायी गई फर्म का निरीक्षण किया तो मौके पर आरोपी की फर्म का संचालन होता नहीं मिला। सहायक आयुक्त के अनुसार इस तरह से आरोपी ने बोगस फर्म बनाई। फिर  सरकार को 4.97 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई। 
 

विज्ञापन
Lucknow: A businessman evaded taxes worth Rs 4.97 crore by creating a bogus firm
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कारोबारी ने बोगस फर्म बनाकर 4.97 करोड़ रुपये की कर चोरी कर ली। यह आरोप सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 अखिलेश गौड़ ने कारोबारी पर लगाते हुए गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त ने बताया कि मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा रोड निवासी कारोबारी बसंत सिंह कनवर ने 20 मार्च 2025 को अपनी फर्म का संचालन गोमतीनगर विस्तार स्थित सुलभ आवास योजना में दिखाते हुए विभाग में पंजीकरण कराया था। फर्म का नाम एमएस रिद्धि इंटरप्राइजेज था। आवेदन के समय उसने बैंक खाते की जानकारी और बिजली बिल लगाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी का सख्त निर्देश, बोले- खोदी गई सड़क और गड्ढे तुरंत भरें, जल जीवन मिशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  कुमार विश्वास और सोमनाथ भारती की बढ़ीं मुश्किलें, आचार संहिता उल्लंघन मामला एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचा


सहायक आयुक्त ने बताया कि जब उन्होंने जीएसटी पोर्टल और बसंत के दस्तावेजों की जांच की तो कुछ संदेह हुआ। गहनता से देखने पर पता चला कि बसंत सिंह ने पोर्टल पर 2025-26 तक 4.97 करोड़ रुपये का एक फर्म से कारोबार होना दर्शाया। ऐसे में नौ अक्तूबर 2025 को राज्य कर अधिकारी खंड-23 ने आरोपी की दर्शायी गई फर्म का निरीक्षण किया।

आरोप है कि मौके पर आरोपी की फर्म का संचालन होता नहीं मिला। सहायक आयुक्त के अनुसार इस तरह से आरोपी ने बोगस फर्म बनाई। फिर  सरकार को 4.97 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई। राज्य कर अधिकारी की तफ्तीश पूरी होने पर सहायक आयुक्त अखिलेश ने 30 अप्रैल को गोमती नगर विस्तार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि जीएसटी विभाग आरोपी के लगाए दस्तावेज मांगे गए हैं। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed