{"_id":"698c310d5418ea089f07f899","slug":"lucknow-a-brick-laden-tractor-trolley-collided-with-a-van-killing-one-person-and-destroying-the-van-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वैन में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत; वैन के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वैन में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत; वैन के उड़े परखच्चे
Wed, 11 Feb 2026 01:06 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:06 PM IST
सार
वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश पटेल के अनुसार हादसे में घायल संजय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पप्पू कश्यप, हर्ष सिंह और पप्पू सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित मछली मंडी के सामने मंगलवार देर रात बारह बजे तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से आ रही वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया ,जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि तीन घायलों का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।
विज्ञापन
वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश पटेल के अनुसार हादसे में घायल संजय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पप्पू कश्यप, हर्ष सिंह और पप्पू सिंह गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के दामाद आदित्य प्रताप ने बताया हरदोई रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉलियों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद भी बीच में डिवाइडर न होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे उनके ससुर की जान चली गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन