{"_id":"695e3ac8ccf45e267000ff12","slug":"lucknow-a-78-year-old-woman-committed-suicide-her-brothers-got-into-a-fight-over-who-would-claim-the-body-s-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 78 साल की बुजुर्ग महिला ने किया सुसाइड, लाश ले जाने को लेकर भाईयों में हाथापाई; फंदे पर लटकी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 78 साल की बुजुर्ग महिला ने किया सुसाइड, लाश ले जाने को लेकर भाईयों में हाथापाई; फंदे पर लटकी मिली
Wed, 07 Jan 2026 04:23 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 07 Jan 2026 04:23 PM IST
सार
बेटे अंबुज ने बताया कि उनकी मां का सिविल अस्पताल से काफी समय से इलाज चल रहा था जिसके चलते वह काफी डिप्रेशन में रहती थी।
विज्ञापन
कुसुम लता तिवारी ( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में पीजीआई स्थित वृंदावन कॉलोनी के उसर बरौली के रहने वाली कुसुम लता तिवारी (78) घर के बाहर परचून की दुकान करती थी। वहीं उनके दो बेटे पंकज घर में अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। पति विनोद कुमार तिवारी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बेटे अंबुज ने बताया कि उनकी मां का सिविल अस्पताल से काफी समय से इलाज चल रहा था जिसके चलते वह काफी डिप्रेशन में रहती थी। मंगलवार रात सकट पूजा के बाद सब लोग अपने कमरे में सोने के लिए चले गए।
विज्ञापन
सुबह जब घरवाले उठे तो मां के कमरे में जाकर देखा तो उन्हें दुपट्टा एवं रोशनदान के सहारे लटकता देख तो उसके होश उड़ गए। घर में कोहराम मच गया घटना के पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर पंकज एवं अंबुज में शव को ले जाने को लेकर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। वहां पर मौजूद पुलिस एवं उनके रिश्ते के भाई विनोद पांडे ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन