{"_id":"692fc3a9b96940dea20df9cb","slug":"lucknow-75-year-old-woman-found-dead-in-her-home-all-belongings-scattered-suspicion-of-murder-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: घर में मृत मिली 75 वर्षीय महिला, बिखरा मिला सारा सामान, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: घर में मृत मिली 75 वर्षीय महिला, बिखरा मिला सारा सामान, हत्या की आशंका
Wed, 03 Dec 2025 10:29 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:29 AM IST
सार
लखनऊ के जानकीपुरम के एक घर में एक 75 वर्षीय महिला मृत मिली है। मामले में जांच की जा रही है। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक नीलिमा श्रीवास्तव।
- फोटो : amar ujala
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
लखनऊ के जानकीपुरम के सेक्टर आई में एक बुजुर्ग महिला अपने घर में मृत पाई गई। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। आशंका है कि लूट के दौरान उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम के लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन
सेक्टर आई के मकान नंबर 129 में 75 वर्षीय नीलिमा श्रीवास्तव रहती थीं। सुबह उनके घर का सामान बिखरा हुआ पाया गया और वो मृत मिलीं।
वह घर में अकेली रहती थीं। कई वर्ष पहले उनके पति का निधन हो चुका है।
मामले में एडीसीपी नार्थ गोपी नाथ सोनी ने बताया कि नीलिमा श्रीवास्तव अपने घर में अकेले रहती थीं। उनके पति का देहांत हो चुका है। वह सुबह मृत हालत में पाई गईं। घर का सामान बिखरा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन