फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 300 families and traders lost power for 43 hours.

Lucknow: 300 परिवारों और व्यापारियों की 43 घंटे तक बिजली ठप, पानी तक के लिए तरस गए लोग, प्रदर्शन

Thu, 28 May 2026 09:19 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 28 May 2026 09:19 AM IST
सार

लखनऊ के इलाकों में बिजली संकट होने से घंटों बिजली गायब रही। इसके कारण लोग पानी तक के लिए तरस गए। दुबग्गा इलाके में 43 घंटे के लिए बिजली गायब रही।

विज्ञापन
Lucknow: 300 families and traders lost power for 43 hours.
बिजली गुल होने का विरोध करते रामपुर भूहर इलाके के लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा उपकेंद्र इलाके में ट्रांसफार्मर जलने के कारण 300 परिवारों और व्यापारियों की बिजली 43 घंटे तक ठप रही। लोग दो दिन तक बिजली-पानी के लिए तरस गए। नाराज लोगों ने प्रदर्शन भी किया। मुख्य अभियंता ने मुआयना करने के बाद बुधवार को दो ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति चालू कराई।

विज्ञापन


रामपुर भूहर इलाके में बीते सोमवार की रात 10:30 बजे गुल हुई बिजली बुधवार की शाम 7:30 बजे चालू हो सकी। उपभोक्ता आलोक कुमार गुप्ता, राहुल पटेल, पवन मौर्या, अमित कुमार, अंकित, विकास यादव, दिलीप यादव, प्रशांत व सर्वेश ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए एसडीओ को कई बार कॉल किया गया मगर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भाजपा अपने पीडीए से देगी सपा के पीडीए का जवाब, नए चेहरों वाली होगी पंकज चौधरी की नई टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नौतपा के बीच आज से मिलेगी बड़ी राहत, बारिश के साथ आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी; 10 डिग्री तक गिरेगा पारा


27 मई को मुख्य अभियंता राम कुमार से फोन पर गुहार की गई तब ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई। ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर दोबारा न जले इसके लिए मुख्य अभियंता ने यहां एक और ट्रांसफार्मर लगवाया है। एबीसी के नए सर्किट भी बनाए गए। एक्सईएन अमित आनंद ने बताया कि काम पूरा होने के बाद शाम में बिजली चालू कर दी गई है।

रसूलपुर में भी दो दिन से बिजली संकट
काकोरी उपकेंद्र के रसूलपुर गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह ओवरलोड से खराब हो गया। इससे 500 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर समय पर नहीं बदला गया


20 घंटे तक बंद रही बिजली : गोसाईंगंज में मोहनलालगंज रोड स्थित नहर के किनारे रखा ट्रांसफार्मर खराब होने से मंगलवार रात करीब 10 बजे से बुधवार शाम तक 20 घंटे तक सौ परिवारों की बिजली आपूर्ति ठप रही। एसडीओ विनय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर का एमसीबी खराब हो गया था।

एकतानगर के लोग एमडी से मिले
उत्तरेटिया उपकेंद्र के तहत एकतानगर के लोगों ने बुधवार को बिजली संकट के विरोध में मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल से मुलाकात की। बताया कि पिछले डेढ़ माह से इलाके में बिजली संकट है और उपकेंद्र पर सुनवाई नहीं होती है। एमडी ने कहा कि समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया।

बिजली संकट पर बढ़ा लोगों का गुस्सा : फैजुल्लागंज और दाऊद नगर में बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने क्षेत्रीय लोगों के साथ अधिशाषी अभियंता पंकज गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। इस मौके पर शैलेंद्र वर्मा, डॉ. हमजा बिलाल, रंजीत यादव, सुधीर मौर्या मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed