{"_id":"68374e73c3f23974fa0493a4","slug":"lucknow-24-meter-wide-four-lane-road-will-be-built-between-shahid-path-and-kisan-path-construction-will-star-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: शहीद पथ से किसान पथ के बीच बनेगी 24 मीटर चौड़ी फोर लेन रोड, जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: शहीद पथ से किसान पथ के बीच बनेगी 24 मीटर चौड़ी फोर लेन रोड, जल्द शुरू होगा निर्माण
Wed, 28 May 2025 11:27 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 28 May 2025 11:27 PM IST
सार
Shahid Path: लखनऊ के बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा बढ़ने वाली है। अब लखनऊ में किसान पथ से शहीद पथ को जोड़ने वाली 24 मीटर चौड़ी रोड बनाए जाएगी।
विज्ञापन
लखनऊ में शहीद पथ से जुड़ेगा किसान पथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शहीद पथ से किसान पथ के बीच वाहन सीधे फर्राटा भरेंगे। इसके लिए गोमती नदी के दाहिने किनारे पर बंधा व 24 मीटर चौड़ी फोर लेन सड़क बनेगी। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित इस कार्य को रफ्तार देने के लिए एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंधे के अलाइनमेंट में आ रही भूमि को चिह्नित करते हुए मिट्टी की लेवलिंग का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने स्थल पर रोड के अलाइनमेंट में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अभियंत्रण जोन एक, अर्जन अनुभाग व पीआईयू की संयुक्त टीम भी गठित की है। उपाध्यक्ष ने बताया कि यह प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखते हुए इकाना स्टेडियम के पीछे स्थल पर एक साइट ऑफिस बनवाया जाए, जिसमें संबंधित अनुभागों से निर्धारित स्टॉफ की तैनाती की जाए। उन्होंने इकाना स्टेडियम के समानांतरण मास्टर प्लान में प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी रोड के संबंध में समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। वीसी ने सीजी सिटी स्थित वेट लैंड में निर्मित किये जा रहे कॉफर डैम का निरीक्षण किया। स्थल पर लेआउट के अनुसार छह मीटर चौड़े पाथवे का निर्माण कार्य किया जा रहा था। उपाध्यक्ष ने यहां मैनपावर बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि पाथवे के कुछ हिस्से में भूमि अर्जन का विवाद है। इस पर उपाध्यक्ष ने नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर अर्जित भूमि का सीमांकन एवं चिह्नांकन एक सप्ताह में करा लिया जाए, जिससे कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की रुकावट न आए।
विज्ञापन
ठेकेदार को काली सूची में डालने की चेतावनी
सीजी सिटी में निर्माणाधीन सीएसआई टावर ए और बी का निर्माण मेसर्स रामकी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। मौके पर निर्माण कार्य की प्रगति धीमी मिलने पर उपाध्यक्ष ने ठेकेदार को जमकर फटकार लगायी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था को रोस्टर चार्ट के अनुसार समय पर कार्य पूर्ण करने का अंतिम नोटिस दिया जाए। फिर भी सुधार न हो तो संस्था का भुगतान रोकते हुए जमानत धनराशि जब्त की जाए और संस्था को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। इसके बाद उपाध्यक्ष ने संस्कृति स्कूल का निरीक्षण करके स्पोर्ट्स सुविधाओं के कार्य एक माह के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन