फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 22 lakh rupees duped in the name of MBBS admission, report filed against two employees

Lucknow: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगे 22 लाख रुपये, दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Nov 2025 11:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Nov 2025 11:33 PM IST
सार

मामले में विभूतिखंड थाने में  कंसल्टेंसी के दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित से दस्तावेज लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: 22 lakh rupees duped in the name of MBBS admission, report filed against two employees
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पाथ वे कंसल्टेंसी के दो कर्मचारियों के खिलाफ एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 22 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कंसल्टेंसी के खिलाफ कुछ दिन पहले ही चार लोगों ने 1.26 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि चिनहट के क्रिस्टल व्यू अपार्टमेंट निवासी ओम प्रकाश का आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे का एमबीबीएस में दाखिला कराने के लिए विभूतिखंड स्थित स्टडी पाथ वे कंसल्टेंसी से संपर्क किया था। वहां उनकी मुलाकात अभिनव वर्मा और शिवांगी मिश्र से हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईओसीएल के प्रोजेक्ट में 6.50 करोड़ का मुआवजा हड़पने वालों के ठिकानों पर छापा, 11 जिलों में हुआ फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक क्लिक में देखें ध्वजारोहण: रामलला के लिए वस्त्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी, नजारा देख साधु-संत हुए भावुक


बातचीत के दौरान दोनों ने उनके बेटे को एक कॉलेज में दाखिला दिलाने की बात कही और धीरे-धीरे उनसे 22 लाख रुपये ऐंठ लिए। समय गुजरता चला गया और आरोपियों ने न तो उनके बेटे का दाखिला कराया और न ही रुपये लौटाए। ठगी का शिकार हुए ओम प्रकाश ने सोमवार को विभूतिखंड थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित से दस्तावेज मांगे गए हैं और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed