फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 21 newly infected including two students of Millennium School, school closed for two days

लखनऊ : मिलेनियम स्कूल के दो छात्रों समेत 21 नए संक्रमित, स्कूल दो दिन के लिए बंद

Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि पॉजिटिव निकले बच्चों के संपर्क में आने वाले स्टूडेंट संक्रमित नहीं मिले हैं, जो राहत की बात है। ऐसे में इसकी आशंका भी है कि बच्चे स्कूल की जगह घर में वायरस की चपेट में आए हों। फिलहाल सभी बच्चे होम आइसोलेशन में हैं और सभी में हल्के लक्षण हैं।
 

विज्ञापन
Lucknow: 21 newly infected including two students of Millennium School, school closed for two days
लखनऊ में कोरोना केस - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ में स्कूली बच्चों के संक्रमित होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, कैथेड्रल और डीपीएस के बाद अब मिलेनियम स्कूल के दो बच्चे संक्रमित मिले हैं। पांचवीं व नौंवी क्लास में पढ़ने वाले ये छात्र सगे भाई हैं। इनके अलावा 19 अन्य लोग शुक्रवार को शहर में पॉजिटिव मिले। हल्के लक्षण पर कराई जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मिलेनियम स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित छात्रों के संपर्क में आने वाले करीब 100 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के नमूने लिए हैं। अफसरों ने आशंका जताई है कि पीजीआई परिसर में रहने वाले दोनों बच्चों को घर से संक्रमण मिला है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि स्कूल के अलावा पीजीआई परिसर से लिए नमूनों की रिपोर्ट शनिवार तक आएगी। वहीं, शहर में 13 मरीजों ने कोरोना को मात दी।

विज्ञापन


सभी बच्चे होम आइसोलेशन में 
ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की दो छात्राओं के बाद कैथेड्रल व डीपीएस में एक-एक बच्चा संक्रमित मिला था। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि पॉजिटिव निकले बच्चों के संपर्क में आने वाले स्टूडेंट संक्रमित नहीं मिले हैं, जो राहत की बात है। ऐसे में इसकी आशंका भी है कि बच्चे स्कूल की जगह घर में वायरस की चपेट में आए हों। फिलहाल सभी बच्चे होम आइसोलेशन में हैं और सभी में हल्के लक्षण हैं।
विज्ञापन


बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाएं
डिप्टी सीएमओ का कहना है कि अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सबसे पहले कोरोना से सुरक्षित करें। बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाएं, इसके लिए स्कूलों में लगातार शिविर भी लगाए जा रहे हैं। कहा कि वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इसके अलावा स्कूल में मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed