फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 12 new corona patients found, one got travel history, advice to be careful in marriage ceremony

लखनऊ : कोरोना के 12 नए मरीज मिले, एक की मिली ट्रेवल हिस्ट्री, शादी समारोह में सावधानी बरतने की सलाह

Thu, 16 Dec 2021 11:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Dec 2021 11:03 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 176964 सैंपल की जांच की गई थी। प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Lucknow: 12 new corona patients found, one got travel history, advice to be careful in marriage ceremony
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self

विस्तार

प्रदेश में कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 157 हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटे में सात संक्रमितों को अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 176964 सैंपल की जांच की गई थी। प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 13.15 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। इस तरह अब कुल 18.29 करोड़ टीकाकरण हो गया है। इसमें 12.08 करोड़ को पहली डोज दी गई है।

विज्ञापन


लखनऊ में गुरुवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। इसमें एक महिला मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने आई है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। इन पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है। नए केस में निशातगंज स्थित न्यू हैदराबाद कॉलोनी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह करीब डेढ़ हफ्ते में कई शादी समारोह में शामिल हुई थी। ऐसे में पार्टी में शामिल लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए लोगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


उधर, आशियाना निवासी एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह पंजाब में शादी समारोह से लौटी थी। स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब के स्वास्थ्य महकमे को इसकी जानकारी देने का फैसला किया है। इसके अलावा बंगलूरू से लौटे गोमतीनगर निवासी छात्र के माता-पिता में वायरस मिला है। छात्र की भी जांच जांच कराई गई है। वहीं, जिस फ्लाइट से छात्र लौटा था उसमें सवार लोगों को सूचना भेजी गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद ने आगाह किया है कि लोग भीड़-भाड़ व समारोह में शामिल होने पर सावधानी बरतें और मास्क जरूर लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed