फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 119 railway stations in the grip of fog, dozens of trains including Shatabdi late, passengers are not getting correct information in inquiry

मौसम की मार: कोहरे की चपेट में 119 रेलवे स्टेशन, शताब्दी सहित दर्जनों ट्रेनें लेट, पूछताछ में नहीं मिल रही यात्रियों को सही जानकारी

Wed, 02 Feb 2022 09:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Feb 2022 09:27 PM IST
सार

बुधवार को उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के 119 स्टेशन कोहरे की चपेट में रहे। जिससे शताब्दी व लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनें देरी की शिकार हुईं।

विज्ञापन
Lucknow: 119 railway stations in the grip of fog, dozens of trains including Shatabdi late, passengers are not getting correct information in inquiry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन बाधित है। वहीं नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) व पूछताछ केंद्रों पर जानकारी नहीं मिलने से यात्री परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बुधवार को उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के 119 स्टेशन कोहरे की चपेट में रहे। जिससे शताब्दी व लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनें देरी की शिकार हुईं।

विज्ञापन


दरअसल, कोहरे की वजह से रात में ट्रेनों का संचालन बाधित है। दृष्यता कम होने से 130 की रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों की रफ्तार भी सौ से 120 तक ही सीमित करनी पड़ रही है। जबकि साधारण गाड़ियां और भी धीमी गति से चलाई जा रही है। ऐसा इन्हें हादसों से बचाने के लिए किया जा रहा है। ट्रेनों की गति कम करने से यह देर से गंतव्य तक पहुंच रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के चलते बुधवार को उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के 119 स्टेशन प्रभावित हुए। इसमें चारबाग, लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर, अमौसी व बादशाह नगर आदि भी शामिल हैं।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन-प्रतापगढ़ रेलखंड के 15 स्टेशन कोहरे की चपेट में आए। जबकि लखनऊ-प्रतापगढ़ रूट के 26 स्टेशन, लखनऊ के 18, बाराबंकी-जफराबाद रेलखंड के 25, पूर्वोत्तर के 28 स्टेशन व आगरा कैंट के सात स्टेशन प्रमुख रूप से बाधित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी सहित दर्जनों ट्रेनें लेट
15006 देहरादून गोरखपुर एक्सप्रेस 4.15 घंटे, 22420 सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, 15715 गरीबनवाज एक्सप्रेस तीन घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 1.45 घंटे, 12183 भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 13020 बाघ एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस 5.15 घंटे, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस तीन घंटे, 13483 फरक्का एक्सप्रेस 2.45 घंटे, 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस 2.15 घंटे, 13006 पंजाब मेल 1.45 घंटे, 04320 शाहजहांपुर-लखनऊ स्पेशल तीन घंटे, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे, 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे व 12230 लखनऊ मेल पौन घंटे लेट रही।

ठिठुरने को मजबूर पैसेंजर
ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बनी है। उस पर रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर शेड न होने से यात्रियों को ठंड में ठिठुरना पड़ा रहा है। स्टेशन के वेटिंग रूम व डॉरमेट्री भी ठंड से कंपकंपा रही हैं। वहीं कुलियों को भी मिलने वाली अलाव की सुविधा बंद हो चुकी है, जिससे मुश्किलें बनी हुई हैं।

ट्रेन कानपुर में, एनटीईएस बता रहा लखनऊ
ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान यात्रियों की मुश्किलें नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) व पूछताछ सुविधा 139 और बढ़ा रहे हैं। नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आ रही शताब्दी एक्सप्रेस जब कानपुर में थी तो उसकी लोकेशन एनटीईएस पर लखनऊ बताई जा रही थी। ऐसे ही यात्रियों को पूछताछ केंद्रों व एनटीईएस पर सही जानकारी नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर रेलवे अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।


कोहरे से विमान भी बाधित
लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोएयर की जी8-2510 उड़ान करीब एक घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ से मुंबई जाने वाली गोएयर की जी8-2620 बुधवार को निरस्त रही। बृहस्पतिवार को भी यह उड़ान कैंसल रहेगी। वहीं लखनऊ से कोलकाता, जयपुर, बंगलुरु व हैदराबाद रूट की उड़ानों का संचालन भी कोहरे की वजह से प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed