फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 1100 rupees will reach the accounts of parents today to buy school goods

लखनऊ : स्कूली सामान खरीदने के लिए अभिभावकों के खातों में आज आएंगे 1100 रुपए

Sat, 06 Nov 2021 01:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Nov 2021 01:05 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मुख्यमंत्री 6 नवंबर को इस योजना का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Lucknow: 1100 rupees will reach the accounts of parents today to buy school goods
बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी - फोटो : ani

विस्तार

प्रदेश  सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले 1.80 करोड़ छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से स्कूल यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते, मोजे और बैग आदि खरीदने के लिए 1100 रुपये ट्रांसफर करेगी। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मुख्यमंत्री 6 नवंबर को इस योजना का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


रुपये खाते में पहुंचने के पूर्व शासन से निर्देश जारी हुआ है कि इस धनराशि से सिर्फ बच्चों के यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग और स्वेटर ही क्रय किए जाएं। धनराशि से 300 रुपये की दर से दो जोड़ी यूनिफॉर्म खरीदना है। 200 रुपये से स्वेटर क्रय करना है। 125 रुपये से जूता-मोजा तथा 175 रुपये से स्कूल बैग खरीदा जाना है।
विज्ञापन


शासन ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर अभिभावकों के खाते में भेजी जाने वाली धनराशि से बच्चों के उल्लिखित सामान खरीदने का निर्देश दिया है। धनराशि प्राप्त होने के एक सप्ताह में अभिभावकों को यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग क्रय कर लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में राज्य भर के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सरकार की ओर से सूचित किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को अभिभावकों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।

बताया गया है कि इस बारे में शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार की रात को सूचना प्रेषित की गई है जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बताया गया है कि शनिवार छह नवंबर को मुख्यमंत्री शाम पांच बजे डीबीटी के लिए बटन दबाएंगे। 


पिछले साल के ही रंग और डिजाइन का होगा सामान
स्कूल बैग, स्वेटर, यूनीफॉर्म और जूता-मोजा का रंग और डिजाइन पिछले वर्ष वितरित हुए सामान की तरह ही होगा। हालांकि, शासन की ओर से बताई गई धनराशि में यह सामान खरीद पाना टेढ़ी खीर है। 125 रुपये में जूता-मोजा क्रय करना और 175 में स्कूल बैग क्रय कर पाना मुश्किल काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed