फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 11 thousand kilos of fake tea leaves were caught, wires were connected to Nepal; This is how the gang

लखनऊ: पकड़ी गई 11 हजार किलो नकली चायपत्ती, नेपाल से जुड़े थे तार; इस तरह से हुआ गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 14 Jan 2025 11:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 Jan 2025 11:12 PM IST
सार

Fake tea leaves: लखनऊ में गेरू और केमिकल मिला चायपत्ती बना बाजार में खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस को 11 हजार 209 किलो मिलावटी चाय पत्ती मिली। 

विज्ञापन
Lucknow: 11 thousand kilos of fake tea leaves were caught, wires were connected to Nepal; This is how the gang
नकली चायपत्ती गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फैजुल्लागंंज की कृष्णालोक कॉलोनी स्थित मकान में एसटीएफ व एफएसडीए की संयुक्त टीम ने सोमवार रात छापा मारकर मिलावटी चायपत्ती बना बाजार में खपाने वाले गिरोह का राजफाश कर एक आरोपी गिरफ्तार किया। गिरोह चायपत्ती में गेरू व अन्य केमिकल, रंग आदि मिलाकर अलग-अलग ब्रांड के पैकटों में पैक करते थे और प्रदेश भर में सप्लाई करते थे। मौके से 11 हजार 209 किलो मिलावटी चायपत्ती बरामद की। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


एसटीएफ डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एफएसडीए की टीम के साथ छापा मारकर सीतापुर के बिसवां निवासी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया गया। फैजुल्लागंज के जिस मकान में आरिफ रह रहा था वहीं पर वह अपने साथियों संग मिलकर मिलावटी चायपत्ती तैयार करता था। पूछताछ में उसने बताया कि नेपाल व अन्य कई शहरों से बिल्कुल बेकार वाली चायपत्ती के दाने वह खरीदता है। उसके बाद उसमें गेरू व केमिकल मिलाकर उसको तैयार करता है। आरिफ गार्डन फेस, टाईगर चाय, हमनवा, असम गोल्ड, गुड मॉर्निंग असम जैसे ब्रांड के नाम के पैकटों में भरकर सप्लाई करते थे। एसटीएफ ने मकान को सील कर दिया है।

विज्ञापन

चाय का इस्तेमाल..मतलब जोखिम में जान

एसटीएफ के मुताबिक चाय का दाना जो इस्तेमाल करते थे वह बेहद खराब होता है। लकड़ी का बुरादा और इस्तेमाल चाय का भी इस्तेमाल करते थे। इसके बाद उस पर रंग केमिकल के साथ साथ वाशिंग पाउडर का भी इस्तेमाल होता था। ये सभी चीजें मौके से बरामद हुई हैं। कई बोरियां ऐसी मिली हैं जो नेपाल की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से मिलावटी चाय की सप्लाई

डीएसपी ने बताया कि गिरोह पिछले चार साल से मिलावटी चायपत्ती तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लखनऊ के अलावा पूर्वांचल और तराई की जिलों में भी गिरोह से जुड़े लोग मिलावटी चायपत्ती तैयार करते थे। बहराइच में भी टीम ने छापा मारा है। जहां से गिरोह से जुड़े लोग भाग गए।

ये हुआ बरामद

एक गैस-चूल्हा, एक सिलिंडर,चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चार पैकिंग मशीन, एक बड़ी चम्मच, पांच किलो की छह बाल्टी, छह एक-एक किलो के र्डस्टोन पाउडर के पैकेट, तीन सौ बोरी खुली चाय पत्ती, तीन सौ बोरी मिलावटी चाय की पत्ती, दो बोरी हरी चाय की पत्ती, जिन पर नेपाल राष्ट्र लिखा हुआ था, दो चाय की पत्ती में मिलाये जाने वाले रंग की 29 खाली बाल्टी, बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed