Lucknow : गाजियाबाद-आगरा के कमिश्नर समेत 11 आईपीएस का तबादला, बाराबंकी, बुलंदशहर और बागपत के कप्तान भी बदले
इनमें गाजियाबाद के कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा भी शामिल है। गाजियाबाद में बीते दिनों सामने आए कई विवादों के बाद उन्हें प्रयागराज रेंज का आईजी बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने मंगलवार को 11 आईपीएस का तबादला कर दिया। इनमें गाजियाबाद के कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा भी शामिल है। गाजियाबाद में बीते दिनों सामने आए कई विवादों के बाद उन्हें प्रयागराज रेंज का आईजी बनाया गया है। खासकर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कमिश्नर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। अजय मिश्रा को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है। वहीं आगरा के कमिश्नर जे. रवींद्र गौड़ को गाजियाबाद का कमिश्नर बनाया गया है।
इसके अलावा आगरा के आईजी रेंज दीपक कुमार को आगरा का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। एडीजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी को सीआईडी भेजा गया है। प्रयागराज के आईजी रेंज प्रेम कुमार गौतम को एटीएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को आगरा रेंज का आईजी बनाया गया है।
पंजाब में फिर हुआ फेरबदल: स्वपन शर्मा लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर, हरमनबीर सिंह होंगे फिरोजपुर के डीआईजी
बुलंदशहर के एसपी श्लोक कुमार को मथुरा भेजा गया है। बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह को बुलंदशहर संभालने का जिम्मा दिया गया है। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी की कमान सौंपी गई है। मेरठ पीएसी में तैनात सूरज कुमार राय को बागपत का एसपी बनाया गया है। भर्ती बोर्ड मे तैनात एसपी प्रेमचंद को मेरठ की पीएसी वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.