{"_id":"60c8f2ab8ebc3e33583ad818","slug":"lu-lucknow-news-lko582621649","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय : 180 शैक्षणिक पदों के लिए फिर से होगा विज्ञापन, जो आवेदन कर चुके हैं उन्हें नहीं करना होगा दोबारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय : 180 शैक्षणिक पदों के लिए फिर से होगा विज्ञापन, जो आवेदन कर चुके हैं उन्हें नहीं करना होगा दोबारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय 180 शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए दुबारा विज्ञापन जारी करेगा। यह निर्णय हाल में राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा शिक्षक भर्ती को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश को ध्यान में रखते हुए किया गया है। विश्वविद्यालय ने 16 सितंबर को प्रोफेसर, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर के 180 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए लगभग 5000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को सूचित किया कि नियुक्तियों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से इन पदों का दोबारा विज्ञापन जारी किया जाएगा। हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आवेदन किया था। उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उन्हें एक अवसर अपने आवेदन पत्र को अपडेट करने के लिए दिया जाएगा। वहीं, साथ में नए लोगों को भी आवेदन का असर मिल जाएगा।
केमिकल साइंस पर हुई चर्चा
लखनऊ विश्वविद्यालय ने रसायन विज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार को रीसेंट एडवांसेज इन केमिकल साइंसेज विषय पर राष्ट्रीय ई-सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे देश के प्रतिनिधियों व विषय विशेषज्ञों ने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी दी। सम्मेलन को प्रो. अरुण सेठी, डीन साइंस प्रो. तृप्ता त्रिवेदी, डॉ. एसके तिवारी, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. डीएन श्रीवास्तव, प्रो. नवीन के खरे आदि ने संबोधित किया।