{"_id":"68a88440c30505d99e00cb20","slug":"lu-hostel-allocation-for-students-of-new-session-begins-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1349348-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए हाॅस्टल आवंटन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए हाॅस्टल आवंटन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं का मेरिट के अनुसार हॉस्टल आवंटन शुरू कर दिया गया है। चीफ प्रोवोस्ट प्रो अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सभी चयनित विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है। हॉस्टल की फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 अगस्त है।
उन्होंने बताया कि बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं को तिलक हॉस्टल में और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं को चंद्रशेखर आजाद हॉस्टल में रूम आवंटित किया गया। वहीं बीबीए प्रथम वर्ष की छात्राओं को गंगा छात्रावास और एलएलबी ऑनर्स को बीआर अंबेडकर छात्रावास आवंटित किया गया।
विज्ञापन
इसी प्रकार बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों को एलबीएस व सुभाष छात्रावास आवंटित किया गया। बीबीए और बीसीए प्रथम वर्ष को कौटिल्य व एलएलबी ऑनर्स छात्रों को एचजेबी छात्रावास आवंटित हुआ।
विज्ञापन