फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU guards forced wear winter uniforms scorching afternoon threatened dismissal they protest

जेठ में तप रही ड्यूटी: लखनऊ विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मियों को पहनाई जा रही सर्दी की वर्दी

Tue, 10 Jun 2025 02:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Jun 2025 02:22 PM IST
सार

जेठ की लू में लखनऊ विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी सर्दियों की मोटी वर्दी पहनकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। गार्डों ने जब गर्मियों के अनुकूल ड्रेस की मांग की तो कंपनी ने नौकरी से निकालने की धमकी दे दी। 

विज्ञापन
LU guards forced wear winter uniforms scorching afternoon threatened dismissal they protest
लविवि में सुरक्षाकर्मियों को पहनाई जा रही सर्दी की वर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेठ की तपती दोपहरी में जहां आम लोग हल्के कपड़े पहनने को मजबूर हैं, ऐसे में लखनऊ विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी सर्दियों की मोटी वर्दी पहनकर ड्यूटी करने को विवश हैं। सुरक्षाकर्मियों को यह वर्दी सेवा प्रदाता की ओर से उपलब्ध कराई गई है, जिसका कपड़ा इतना मोटा है कि भीषण गर्मी में पहनना किसी सजा से कम नहीं लगता।

विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि उन्होंने वर्दी बदलने की मांग की थी, लेकिन इसके जवाब में कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी। मजबूरी में कुछ कर्मचारी गर्मी से राहत पाने के लिए वर्दी को पानी में भिगोकर पहनते हैं ताकि शरीर ठंडा रह सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: महाराजा सुहेलदेव की 40 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी, पर्यटन स्थल का करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- 
मोदी सरकार के 11 साल: सीएम योगी बोले- नया भारत शांति की रट नहीं लगाता... ऑपरेशन सिंदूर से मुंहतोड़ जवाब देता है

इस मामले पर विश्वविद्यालय प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि यदि सुरक्षाकर्मियों के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार हो रहा है, तो सेवा प्रदाता कंपनी को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय कर्मचारियों की गरिमा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed