फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU cultural fest on 16 september

लविवि का सांस्कृतिक-साहित्यिक उत्सव ११ सितंबर से

Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
LU cultural fest on 16 september
लविवि का सांस्कृतिक-साहित्यिक उत्सव सांस्कृतिकी 11 सितंबर से
विज्ञापन

आज से कराए जा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 16 सितंबर तक होंगी एक दर्जन प्रतियोगिताएं
लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए हर साल आयोजित होने वाला सांस्कृतिक व साहित्यिक उत्सव सांस्कृतिकी इस साल 11 सितंबर से आयोजित किया जाएगा। 16 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव की थीम डिजिटल इंडिया रखी गई है। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन शुक्रवार 9 अगस्त से 3 सितंबर तक होंगे।

सांस्कृतिकी निदेशक प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि 11 सितंबर को रंगोली, फोटोग्राफी, कार्टून पेंटिंग, ट्रेजर हंट, एक्सटेम्पोर प्रतियोगिताएं होंगी। 12 सितंबर को टी-शर्ट डिजाइन, क्रिएटिव राइटिंग, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिता होगी। 13 सितंबर को पोएट्री रिसिएशन, मेंहदी प्रतियोगिता, डंब कराटे, प्रश्नोत्तरी और 14 सितंबर को मोनो एक्ट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिता होगी। 16 सितंबर को फिल्मी गानों, सोलो डांस, ग्रुप डांस व समापन समारोह होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म विश्वविद्यालय वेबसाइट lkouniv.ac.in पर उपलब्ध हैं। साथ ही पुराने कैंपस में आईपीपीआर ऑफिस, छात्रसंघ भवन बिल्डिंग, प्रो. अनूप कुमार भारतीय के कार्यालय व न्यू कैंपस में डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म, डॉ. स्मिता सिंह आईएमएस, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव लॉ विभाग से भी प्राप्त कर सकते हैं। इन्हीं स्थानों पर फॉर्म भरकर जमा भी किए जा सकते हैं। यह पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed