{"_id":"6727f7d52b90bb6f1e0f1aa4","slug":"lu-committee-will-appoint-project-assistants-lucknow-news-c-13-1-lko1020-937822-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : प्रोजेक्ट सहायकों की नियुक्ति करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : प्रोजेक्ट सहायकों की नियुक्ति करेगी समिति
Mon, 04 Nov 2024 03:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में विभिन्न शिक्षकों को मिले प्रोजेक्ट में शोध सहायकों और विभिन्न पदों पर नियुक्ति की कमान अब चार सदस्यीय समिति संभालेगी। इसके लिए कुलसचिव ने समिति का गठन कर दिया है। अभी तक विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए केंद्रीयकृत व्यवस्था नहीं थी।
कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश में डीन रिसर्च, उप कुलसचिव-प्रोजेक्ट, संबंधित विभागाध्यक्ष और संबंधित प्रधान शोधार्थी को शामिल करते हुए चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। इस साल लविवि को प्रदेश भर के सभी विश्वविद्यालयों के मुकाबले सबसे ज्यादा शोध प्रोजेक्ट मिले हैं।