फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LS Elections: Women voted more than men on 17 seats of UP

LS Elections : यूपी की 17 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा किया मतदान, आगे रही अवध-पूर्वांचल की आधी आबादी

Tue, 04 Jun 2024 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजित बिसारिया, लखनऊ
अजित बिसारिया, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 04:10 AM IST
सार

माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों में पुरुष कमाने के लिए बड़े शहरों में चले जाते हैं और मतदान के दिन लौटते नहीं हैं। यही वजह है कि यहां महिलाएं पुरुषों से मतदान में आगे  रहती हैं।

विज्ञापन
LS Elections: Women voted more than men on 17 seats of UP
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है। ये सभी सीटें अवध और पूर्वांचल की हैं। माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों में पुरुष कमाने के लिए बड़े शहरों में चले जाते हैं और मतदान के दिन लौटते नहीं हैं। यही वजह है कि यहां महिलाएं पुरुषों से मतदान में आगे  रहती हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की सीट महराजगंज में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं सबसे आगे रहीं। यहां 58,424 महिलाओं ने पुरुषों के अनुपात में अधिक मतदान किया। जबकि, बस्ती में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में 20 का अंतर रहा। वहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। देवरिया में भी पुरुषों से 53,839 महिला मतदाता अधिक रहीं।
विज्ञापन


गांधी परिवार की सीट मानी जाने वाली रायबरेली में भी पुरुषों के मुकाबले महिलाएं मतदान करने में आगे रहीं। वहां यह अंतर 10,655 का रहा। इस सीट पर पिछला चुनाव सोनिया गांधी जीती थीं, जबकि इस बार राहुल गांधी मैदान में हैं। मेनका गांधी की सीट सुल्तानपुर पर भी महिलाएं मतदान में आगे रहीं। यह अंतर 15,736 का रहा। मुस्लिम और यादव बहुल आजमगढ़ सीट पर भी पुरुषों से 6,755 महिलाओं ने अधिक वोट डाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बासंगांव, लालगंज और मछलीशहर सुरक्षित सीटों पर भी महिलाएं आगे रहीं। ये अंतर क्रमशः 42,908, 40,516 और 12,284 का रहा। गौतम बुद्ध की धरती कुशीनगर में पुरुषों के अनुपात के मुकाबले 56,785 महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले। डुमरियागंज में भी पुरुषों के अनुपात से 34,101 महिलाएं अधिक निकलीं।

 सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में भी महिलाओं ने मतदान करने में अधिक जज्बा दिखाया। पुरुषों के मुकाबले 17,060 अधिक महिलाएं बूथों तक पहुंचीं। महान समाज सुधारक कबीर की धरती संतकबीरनगर में भी महिलाएं आगे रहीं। पुरुषों के अनुपात से 25,361 अधिक महिलाओं ने मतदान किया। इन 17 जिलों का मतदान वहां की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को भी दिखाता है। 


चुनाव आयोग भी मानता है कि यहां पुरुष काम की तलाश में बाहर जाते हैं और जहां काम करते हैं, वहां कई कारणों से मतदाता नहीं बनते। इसमें एक कारण यह धारणा भी है कि गांव के लाभों से जुड़े रहने के लिए वहीं वोट रहना जरूरी है। लेकिन, यह भी देखा गया है कि आम तौर पर यह लोग मतदान के दिन वोट करने नहीं आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed