फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LS Elections: Low turnout is a double-edged sword

LS Elections : कम मतदान दोधारी तलवार, सभी पार्टियां लगा रहीं कयास; पहले चरण में किसी के पक्ष में नहीं चली बयार

Mon, 22 Apr 2024 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजित बिसारिया, लखनऊ
अजित बिसारिया, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
सार
आंकड़े बताते हैं कि कम मतदान दोधारी तलवार की तरह होता है। इसका फायदा कभी सत्ता पक्ष, तो कभी विपक्ष को मिलता रहा है। अलबत्ता, इतना जरूर कहा जा सकता है कि पहले चरण में किसी भी गठबंधन के पक्ष में बयार चलती हुई नहीं मिली।
loader
LS Elections: Low turnout is a double-edged sword
मतदान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूपी में पहले चरण के चुनाव में मत प्रतिशत में करीब 5.5 फीसदी की गिरावट से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि कम मतदान दोधारी तलवार की तरह होता है। इसका फायदा कभी सत्ता पक्ष, तो कभी विपक्ष को मिलता रहा है। अलबत्ता, इतना जरूर कहा जा सकता है कि पहले चरण में किसी भी गठबंधन के पक्ष में बयार चलती हुई नहीं मिली।



पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में 19 अप्रैल को मतदान हुआ। वर्ष 2009 में इन सीटों पर कुल औसत मतदान 56.79 प्रतिशत रहा था। तब सत्ताधारी कांग्रेस को 1, सपा व बसपा को 2-2 और रालोद-भाजपा गठबंधन को तीन सीटें मिली थीं।


2014 में वोटिंग में करीब 10 प्रतिशत का उछाल आया। इसका फायदा भाजपा को मिला और वह सभी 8 सीटें जीत गई। 2019 में वोटिंग में 0.15 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई। सपा-बसपा गठबंधन ने 5 सीटें जीत लीं और सत्ताधारी भाजपा 3 सीटों पर ही सिमट गई।

टूटती रही है आम धारणा
चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि मत प्रतिशत कम होने का अर्थ आम तौर पर यह माना जाता है कि मतदाताओं में सत्ता विरोधी रुझान नहीं है और वे यथास्थिति के पक्ष में हैं। पर, साल दर साल के चुनावी आंकड़ों के समग्र विश्लेषण से यह निष्कर्ष सही साबित नहीं होता। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में यूपी के कुल मतदान में 5 प्रतिशत की कमी आई थी। तब राज्य में कुल 48 प्रतिशत वोट ही पड़े थे। इसका नुकसान भाजपा को हुआ। भाजपा 29 सीटों से 10 पर पहुंच गई। वहीं, 2009 में मत प्रतिशत में गिरावट का फायदा सत्ताधारी कांग्रेस को मिला। कांग्रेस 9 सीटों से 21 पर पहुंच गई।

  • सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोसायटी एंड पॉलिटिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमतौर पर जब मत प्रतिशत घटता या बढ़ता है, तो लोग उसके निहितार्थ निकालते हैं। लेकिन, इसे लेकर किसी तरह की सहमति नहीं बन पाई है।  हां, इतना जरूर कहा जा सकता है कि जब भी मत प्रतिशत के औसत आंकड़ों में 7 प्रतिशत या उससे अधिक का बदलाव होता है, तो नतीजे चौंकाने वाले होते हैं। 

आम तौर पर जब मतदाता बदलाव चाहता है, तो जमकर मतदान करता है। कम मतदान का मतलब है, यथास्थिति का बरकरार रहना। हालांकि, कम मतदान होने से भी बदलाव के उदाहरण हैं।          
-प्रो. संजय गुप्ता, लविवि

अगर सत्ता पक्ष से नाराज मतदाता ज्यादा निकला, तो विपक्षी पार्टियों को फायदा होता है। आम मतदाता चुनाव के प्रति उदासीन रहा, तो इसका फायदा सत्ताधारी दल को मिलता रहा है।
-प्रो. आनंद कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक, जेएनयू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed