फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lover tried to kill his pregenent girl friend

गर्भवती प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की कोशिश, होश में आई प्रेमिका ने सुनाई भयावह दास्तां

Thu, 19 Apr 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Apr 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
lover tried to kill his pregenent girl friend
डेमो - फोटो : डेमो

निजी कंपनी में काम करने वाले एक युवक ने सहकर्मी को प्रेमजाल में फंसाया। ढाई साल तक यौनशोषण करता रहा। गर्भवती होने पर युवती ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने हत्या की साजिश रच डाली।

विज्ञापन


आर्यसमाज मंदिर में ब्याह रचाया और मौसी के घर रुकने के बहाने मलिहाबाद इलाके में सुनसान बाग में ले गया। मौसेरे भाई के इंतजार के बहाने संबंध बनाए और दुपट्टे से गला घोंट डाला। मृत समझ कर झाड़ियों में फेंका।
विज्ञापन


पहचान छिपाने के इरादे से युवती का मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम व अन्य सामान बटोर कर भाग निकला। आधी रात को होश में आई युवती सुनसान सड़क पर लड़खड़ाते हुए रेलवे क्रासिंग तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी कहानी सुन गेटमैन ने पुलिस को कॉल की। मलिहाबाद पुलिस युवती को बाजार खाला क्षेत्र में उसके घर पहुंचाकर चलती बनी। युवती की आंखों में उतरा खून और गले पर निशान सच्चाई बया कर रहे थे।

अगले दिन बाजार खाला पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की है।
 
इंस्पेक्टर बाजार खाला सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि महिला थाने की पुलिसकर्मियों के साथ ऐशबाग क्षेत्र की एक युवती बुधवार शाम उनके थाने पर पहुंची। युवती की आंखों में खून उतरा हुआ था और गले पर कसाव के निशान थे।

ऐसा लग रहा था कि गला घोंटने के प्रयास में उसकी आंख में खून उतर आया था। युवती ने पारा थाने के बुद्धेश्वर क्षेत्र में मोहन रोड स्थित एक स्कूल के पीछे रहने वाले आदर्श यादव पर प्रेमजाल में फंसाकर यौनशोषण, गर्भवती होने पर 10 अप्रैल की शाम आर्यसमाज मंदिर में शादी करके मौसी के घर रुकने के बहाने मलिहाबाद ले जाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया।

इस पर दुष्कर्म, कातिलाना हमला और जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज करके आदर्श यादव की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ये था मामला 

lover tried to kill his pregenent girl friend
husband murdered wife

गले पर कसाव के निशान और आंखों में उतरा खून दिखाते हुए युवती ने बताया कि एमए की पढ़ाई के साथ ढाई साल पहले उसने घर के खर्च में हाथ बंटाने के लिए एक निजी कंपनी में नौकरी शुरू की थी।

वहां सहकर्मी आदर्श यादव ने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। तीन महीने पहले वह गर्भवती हो गई। उसने आदर्श को जानकारी दी लेकिन वह परिवारीजनों के राजी न होने की बात कहकर टालमटोल करने लगा।

शादी का दबाव बनाने पर उसने 10 अप्रैल की शाम 7:30 बजे आर्यसमाज मंदिर में शादी की। बोला कि कुछ दिन मौसी के घर रहकर परिवारीजनों को मनाने की कोशिश करेगा।

मंदिर से बाइक पर बैठाकर मलिहाबाद इलाके में सुनसान स्थान पर घने बाग में ले गया। मौसी के घर पर मौजूद न होने की बात कहकर बाग में घुमाता रहा। एकांत में संबंध बनाए। इसके बाद दुपट्टे से गला घोंट दिया।

आधी रात को होश आने पर खुद को झाड़ियों में पड़े पाया। आदर्श उसका पर्स, मोबाइल फोन व अन्य सामान लेकर गायब था। कुछ देर बाग में रोती रही। इस दौरान ट्रेन की आवाज सुनी। ड़खड़ाते हुए किसी तरह रेलवे क्रासिंग पर पहुंची और गेटमैन को आपबीती सुनाई। 

मलिहाबाद पुलिस ने दुखड़ा सुना और घर छोड़ा

lover tried to kill his pregenent girl friend
up police - फोटो : अमर उजाला

युवती का कहना है कि रेलवे गेटमैन की सूचना पर मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने हालत देखकर ढांढस बंधाया और मामला समझने के बाद मां से बात कराई। रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई के बजाय उसे घर छोड़कर चलती बनी।

अगली सुबह माता-पिता ने युवती की हालत देखी। बेटी के गर्भवती होने का पता चलने पर उसे खूब फटकारा। मां ने मर्म समझा और उसे लेकर महिला थाने पहुंची। महिला थाने की टीम ने बाजार खाला कोतवाली पहुंचाया।

आरोपी की तलाश में भूमाफिया के घर दबिश 

इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि आदर्श यादव के घर पर ताला लटका था। उसके ठिकानों का पता लगाकर छापामारी के दौरान पता चला कि पारा क्षेत्र में रहने वाला एक भूमाफिया उसका रिश्तेदार है। भूमाफिया के घर छिपे होने की आशंका के चलते बुधवार को उसके घर भी दबिश दी गई।
 

युवती की गतिविधियों पर आरोपी की नजर 

आरोपी की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध युवती बुधवार शाम एसएसपी के कैंप ऑफिस पहुंची। कहा कि उसके द्वारा मोबाइल पर की जाने वाली बातचीत व अन्य गतिविधियों पर आदर्श यादव की नजर है। इंस्पेक्टर बाजार खाला से कार्रवाई की मांग करके थाने से निकली ही थी कि आदर्श ने उसे कॉल करके धमकाया। इस शिकायत पर इंस्पेक्टर ने आदर्श यादव व उसके करीबी लोगों के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल मंगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed