फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Love Jihad: Allahabad High Court asks Uttar Pradesh government, EC to file response

'कटघरे' में लव जिहाद, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Thu, 04 Sep 2014 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Sep 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
Love Jihad: Allahabad High Court asks Uttar Pradesh government, EC to file response

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने लव जिहाद शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने और भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए यूपी सरकार और चुनाव आयोग को 10 दिन के भीतर जवाब देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायाधीष इम्तियाज मुर्तजा और अश्विनी कुमार सिंह की बेंच ने पंकज तिवारी की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान गुरुवार दोपहर दिया।

पंकज ने अपनी याचिका में भारत के चुनाव आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार, योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को प्रतिवादी बनाया है।

याचिकाकर्ता पंकज ने अपने वकील सीबी पांडेय के जरिए आरोप लगाया है कि लव जिहाद के नाम पर एक नए किस्म की सांप्रदायिकता को फैलाया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ के ‌खिलाफ हो कार्रवाई

Love Jihad: Allahabad High Court asks Uttar Pradesh government, EC to file response

याचिकाकर्ता पंकज की मांग है कि लव जिहाद शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए और आदित्यनाथ के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए।

पंकज ने केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से भी रोकने की भी मांग की है।


पंकज की मांग है कि धार्मिक हिंसा पर नजर रखने के लिए एक हाई पॉवर कमेटी भी गठित की जाए। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग के वकील की दरख्वास्त पर कोर्ट ने दिशानिर्देश जारी करने के लिए 10 ‌दिन का वक्त दिया है।

कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 15 सितंबर मुकर्रर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा था योगी आदित्यनाथ ने...

Love Jihad: Allahabad High Court asks Uttar Pradesh government, EC to file response

गौरतलब है कि भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि लव जिहाद भारत के ‌खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय षडयंत्र है। बता दें कि लव जिहाद शब्द हिंदू एक्टिविस्ट्स के द्वारा हिंदू युवतियों के सुनियोजित तरीके से धर्म परिवर्तन के विरोध में इजाद किया गया है।

योगी के इस विवादित बयान पर सियासत भी काफी गर्म हो गई है और खासकर कांग्रेस नेताओं ने योगी पर जोरदार हमला बोला है।

हालांकि, भाजपा का एक धड़ लव जिहाद के नाम पर वोटों का ध्रुवीकरण करने की पूरी कोशिश कर रहा है। पिछले दिनों भाजपा ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। समाजवादी पार्टी ने भी भाजपा के इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed