{"_id":"69792d90c7a7913b42070f8e","slug":"love-for-the-country-takes-one-to-heaven-dr-indresh-lucknow-news-c-13-knp1002-1578519-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वतन से मोहब्बत पहुंचाती है जन्नत : डॉ. इंद्रेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वतन से मोहब्बत पहुंचाती है जन्नत : डॉ. इंद्रेश
विज्ञापन
लखनऊ। इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एक कौम, एक वतन हिंदुस्तान में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों के महत्व को रेखांकित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि नेशन फर्स्ट, रिलिजन लास्ट और वतन से मोहब्बत जन्नत पहुंचाती है। यही भारत की आत्मा और सच्चा राष्ट्रधर्म है।
राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हर नागरिक की जिम्मेदारी निर्णायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प पूरे देश को साथ लेकर बढ़ने की सोच है। यह सरकार दल से ऊपर उठकर पूरे देश को एकजुट कर भारत को बढ़ाने में लगी है। विकसित भारत का संकल्प बहुत बड़ा है और इसके लिए इंद्रेश कुमार और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने युवाओं की शक्ति को शिक्षा, राष्ट्रहित और रोजगार से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी और भेदभाव से मुक्त, सौहार्द और समरसता से भरा भारत ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। डॉ. शालिनी अली ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है। कर्नल ताहिर मुस्तफा ने कहा कि एक कौम, एक वतन हिंदुस्तान हमारा उद्देश्य है।