फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lots of complaints in Chaupal, DM listens to complaints

Lucknow News: चौपाल में शिकायतों की भरमार, डीएम ने सुनी फरियाद

Wed, 03 Jul 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 03 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lots of complaints in Chaupal, DM listens to complaints
रुपईडीह/गोंडा। जिले के रुपईडीह ब्लॉक के खरगूपुर इमिलिया, वीरपुर झलैहिया, देवरिया कला, माथेडीह, भवानीपुर उपाध्याय, बेलवा बाजार और गंगूबरी में आयोजित गांव चौपाल में शिकायतों की भरमार रही। डीएम ने चकमार्ग, सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा, किसान सम्मान निधि और पेंशन समेत शिकायतों का निस्तारण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11:30 बजे डीएम ने खरगूपुर इमिलिया में गांव चौपाल की सुनवाई शुरू की। इस दौरान फरियादियों ने सबसे ज्यादा पट्टा, ग्राम समाज, चकमार्ग पर कब्जा, किसान सम्मान निधि, बैनामा की जमीन पर कब्जा, मुकदमा दर्ज कराने, घर गिराने की शिकायतें की। श्यामा देवी, निबरे गुप्ता पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय निवासी सुरेश चंद्र ने श्रीगांधी आदर्श इंटर कॉलेज खरगूपुर के शिक्षक पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। डीएम ने तत्काल थाने की पुलिस से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गौरीशंकर, कलावती, राजन ने आवास दिलाए जाने की मांग की। ग्राम पंचायत वीरपुर झलहिया में सबसे ज्यादा कोटेदार के खिलाफ शिकायत की गई। आरोप लगाया कि कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। इस पर डीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी को आदेश दिए हैं। शिवनाथ, कन्यावती, कैलाश नाथ,बैजनाथ ओझा दशरथ तिवारी आवास के लिए प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

देवरिया कलां के माथेडीह गांव पहुंचीं, जहां पर ग्रामीणों ने कोटेदार की शिकायत किया। अखिलेश तिवारी ने कहा कि राशन नहीं मिलता है। शेषराम ने बलात्कार के मुकदमें में फर्जी फंसाने के बाद पैसा मांगने का आरोप लगाया है। इस दौरान सीडीओ एम. अरुन्मोली, एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, डीपीआरओ लालजी दूबे, वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इमरान और बीडीओ मृत्युंजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचओ नहीं बैठतीं हैं तो दें तत्काल सूचना
भवानीपुर उपाध्याय में जमीन, चकमार्ग पर कब्जा की शिकायतें आईं। जिनके निराकरण के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। डीएम नेहा शर्मा ने कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर के बारे में लोगों को बताया कि इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना है। सेंटर पर छुट्टी छोड़कर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सीएचओ बैठती हैं। अगर नहीं मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed