फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lord Laxman founded Lucknow, Lakhan Pasi decorated it: Rambhadracharya

लखनऊ को भगवान लक्ष्मण ने बसाया, लाखन पासी ने सजाया : रामभद्राचार्य

Mon, 08 Jun 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lord Laxman founded Lucknow, Lakhan Pasi decorated it: Rambhadracharya
सीतापुर मार्ग स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही है श्रीराम कथा। 
लखनऊ। लखनऊ को भगवान लक्ष्मण ने बसाया और लाखन पासी ने सजाया। लाखन पासी का नाम भी लक्ष्मण के नाम पर ही पड़ा। उस दिन लक्ष्मण टीला का दर्शन करेंगे जब वहां भगवान लक्ष्मण का भव्य मंदिर बन जाएगा। हम किसी के विरोधी नहीं हैं और सह-अस्तित्व में विश्वास करते हैं। किंतु भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा और राष्ट्रगीत गाना पड़ेगा। बाबर और अकबर के नहीं रघुवर के होकर रहो। भारत में रहने वालों को राष्ट्र और उसकी सांस्कृतिक अस्मिता का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


ये बातें रविवार को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहीं। मौका था सीतापुर मार्ग स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन का। उन्होंने केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमा का बखान किया। कहा कि भक्ति, मुक्ति से बड़ी होती है और मोक्ष से भी श्रेष्ठ होती है। इस दौरान प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य लक्ष्मण चौधरी, न्यायमूर्ति अनिल कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रांशु अग्रवाल, आंजनेय पीठाधीश्वर स्वामी रामानुजाचार्य आदि लोग मौजूद रहे।

सीतापुर मार्ग स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही है श्रीराम कथा। 

सीतापुर मार्ग स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही है श्रीराम कथा। 

सीतापुर मार्ग स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही है श्रीराम कथा। 

सीतापुर मार्ग स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही है श्रीराम कथा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed