फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot with soobedar in army

सूबेदार से लूट, मुकदमा दर्ज नहीं कर रही पुलिस

Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
loot with soobedar in army
लखनऊ। पीजीआई के तेलीबाग में ऑटो सवार बदमाशों ने सूबेदार को लूट लिया। इस दौरान उस पर हमला किया गया। उसके पास मौजूद 20 हजार रुपये लूटकर बदमाश भाग गए। आरोप है कि पीड़ित ने पीजीआई थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई सुनवाई ही नहीं की।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी राम गोपाल मिश्र सेना की सिग्नल कोर में सूबेदार हैं। इस वक्त उनकी तैनाती पूर्वोत्तर सीमा पर है। राम गोपाल का परिवार डिफेंस कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। बुधवार को सूबेदार दोस्त से मिलने कैंट गए थे। लौटते वक्त गन्ना अनुसंधान केंद्र के पास उन्होंने एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले। एटीएम से निकलकर उन्होंने बाइक स्टार्ट करने का प्रयास किया था लेकिन बाइक चालू नहीं हुई। इसके बाद घर जाने के लिए उन्होंने ऑटो रोका। राम गोपाल के मुताबिक, ऑटो में ड्राइवर के अलावा तीन लोग और थे।
विज्ञापन

गन्ना संस्थान से डिफेंस कॉलोनी के पास पहुंचने पर वह ऑटो से उतरकर किराया दे रहे थे। तभी बदमाशों ने उनके पास रखे रुपये देख लिए और हमला कर 20 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद वे सभी ऑटो में बैठकर भाग गए। लूट होने की सूचना राम गोपाल ने 112 कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने पीड़ित से पीजीआई थाने जाकर शिकायत करने के लिए कहा। आरोप है कि वहां राम गोपाल ने तहरीर दी थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed