फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot with Contractor in lucknow

ठेकेदार की आंख में मिर्च पाउडर डाल चेन लूटी, पत्नी को मारी गोली, पुलिस दबाए रही वारदात

Sat, 11 May 2019 03:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 May 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
loot with Contractor in lucknow
जख्मी महिला - फोटो : अमर उजाला

वारदातें छिपाने में माहिर लखनऊ पुलिस ने एक और वारदात पर पर्दा डालने की कोशिश की। मामला पारा थानाक्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार सिद्धार्थ गौतम की आंख में मिर्च पाउडर डालकर चेन लूटने और उसकी पत्नी को गोली मारने का है।

विज्ञापन


पीड़ित ठेकेदार तीन दिन तक थाना और अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा, पर किसी ने सुनवाई नहीं की। आखिर बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पारा पुलिस ने मामला दर्ज किया। ठेकेदार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि वह पारा के मोहान रोड स्थित शांतिनगर कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन


पांच मई की रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद वह पत्नी प्रियंका गौतम के साथ टहलने निकला था। बकौल सिद्धार्थ, घर के गेट पर ही एक बदमाश आया और आंखों में मिर्च पाउडर डालकर गले में पहनी छह तोला सोने की चेन लूटने की कोशिश की। उन्हें आंखों से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था इसलिए कुछ कर नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बदमाश भागने लगा तो पत्नी ने शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया। बदमाश ने असलहा निकालकर पत्नी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी जो उनके पैर पर लगी। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से निकल आए जबकि बदमाश भाग निकला। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

बदमाशों की तलाश में की गई छानबीन

loot with Contractor in lucknow
यूपी पुलिस
यूपी 100 सेवा और पारा थाना की पुलिस के अलावा क्षेत्राधिकारी आलमबाग संजीव कुमार सिन्हा मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में छानबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच घायल प्रियंका को ट्रॉमा में भर्ती कराया गया। ठेकेदार ने बताया कि अगले दिन सुबह करीब छह बजे पत्नी को अस्पताल से छुट्टी मिली।

इसके बाद वह एफआईआर दर्ज कराने पारा थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने मतदान की बात कहते हुए उन्हें बाद में आने को कहा। बकौल सिद्धार्थ, केस दर्ज कराने के लिए वह तीन दिन तक थाना-चौकी के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस टरकाती रही। बृहस्पतिवार को उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत की। इसके बाद थाने की पुलिस को कड़ी फटकार लगी तब जाकर उनकी तहरीर पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed