फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot with businessman in lucknow

थाने से 200 मीटर की दूरी पर तमंचा दिखा व्यापारी से लाखों की लूट, केस दर्ज

Wed, 01 May 2019 01:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 May 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
loot with businessman in lucknow
डेमो

लखनऊ के गुडंबा थाने से 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार देर रात को व्यापारी से तीन लाख रुपये लूट लिए। छीना-झपटी में व्यापारी व उसका दोस्त सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बैग लूटा और थाने के सामने से ही निकल गए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकीपुरम के सेक्टर जे निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा की टेढ़ी पुलिया स्थित अवध कांप्लेक्स में ईको ग्राहक सेवा के नाम से दुकान है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दोस्त सुरजीत दुकान आया। दोनों लोग बाइक से घर जा रहे थे। जितेंद्र ने बताया कि जानकीपुरम के लिए गुडंबा थाने से पहले रास्ते पर सुरजीत ने बाइक मोड़ी।
विज्ञापन


इस बीच पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने चलती बाइक में हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। दोनों लोग सड़क पर गिर गए। इस बीच बदमाशों ने बाइक रोकी। दो बदमाश बाइक से उतरे और जितेंद्र के तमंचा लगाकर बैग लूट लिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय के मुताबिक, केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed