{"_id":"6710b49edd9be27a400ab671","slug":"loot-with-a-woman-in-talkatora-lucknow-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: घर में घुसकर असलहे के बल पर महिला से लूट लिए दो लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: घर में घुसकर असलहे के बल पर महिला से लूट लिए दो लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर
Thu, 17 Oct 2024 12:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:24 PM IST
सार
लखनऊ के तालकटोरा में बदमाशों ने महिला की कनपटी पर तमंचा सटाकर लाखों की नकदी व जेवर लूट लिए। वारदात के समय महिला घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
महिला से हुई लाखों की लूट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के तालकटोरा के मेहंदी बेग खेड़ा में बृहस्पतिवार सुबह बदमाशों ने असलहे के बल पर महिला से लाखों के जेवर और नकदी लूट लिए। महिला में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला बबली यादव के मुताबिक सुबह करीब चार बजे उनके ससुर आरसी यादव, जेठ योगेश यादव व पति दुर्गेश यादव पेपर बांटने के लिए घर से निकल गए थे।
विज्ञापन
पति ने घर से निकलने के बाद मेन गेट का ताला बाहर से बंद कर लिया था। बबली आंगन का दरवाजा बंद करने जा रही थीं तभी अचानक कपड़े से चेहरा ढके और असलहों से लैस दो बदमाश उनके सामने आ गए। वो कुछ समझ पातीं उससे पहले ही एक बदमाश ने महिला का मुंह और गला दबा दिया।
विज्ञापन
दूसरे ने कनपटी पर तमंचा सटा कर गोली मारने की धमकी दी और अलमारी में रखे करीब पांच लाख के जेवर समेत दो लाख रुपए नकद लूट कर भाग निकले। उसके बाद महिला ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को वारदात की सूचना दी। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम समेत पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
महिला के पति दुर्गेश यादव ने बताया कि घटना के समय सिर्फ उनकी पत्नी बबली घर पर मौजूद थीं। उनके समेत बड़े भाई योगेश व पिता आरसी यादव पेपर लेने विधानसभा सेंटर जाने के लिए निकल गए थे। उनके बड़े भाई अवधेश अपने व बड़े भाई योगेश यादव के परिवार को लेकर नौ अक्तूबर को वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने गए थे।