{"_id":"67272b8ecc2f9928fe0128cb","slug":"loot-with-a-man-in-sangrampur-in-amethi-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखा युवक की बाइक और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखा युवक की बाइक और मोबाइल लूटा
Sun, 03 Nov 2024 01:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:25 PM IST
सार
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को असलहे की बट से पीटा और बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए। सीओ और एसओजी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन
मामले में पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी के संग्रामपुर इलाके में सुबह लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने असलहे की बट से हमला कर उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जरौटा गांव के पास इसी थाना क्षेत्र के भुवालापुर गांव का रहने वाला शशांक यादव अमेठी कस्बे में स्थित शॉपिंग मॉल में काम करता है।
विज्ञापन
सुबह करीब सात बजे शशांक बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। शशांक अभी जरौटा गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुँचा ही था कि पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और गाड़ी को रुकवाकर शशांक की बाइक छीनने लगे। शशांक ने इसका विरोध किया तो बदमाशो ने उस पर असलहे की बट से हमला किया और लहूलुहान कर शशांक की बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में पोस्टर वार: 'मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे...', सीएम के नारे पर लखनऊ में अखिलेश की फोटो संग नई होर्डिंग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अक्तूबर की गर्म रातों ने तोड़ा 124 साल का रिकार्ड, नवंबर के पहले दो सप्ताह बाद तापमान में होगी गिरावट
लूट की जानकारी मिलते ही संग्रामपुर और अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी लेकिन कामयाबी नही मिली। अमेठी सीओ जगदीश कुमार और एसओजी की टीम संग्रामपुर थाने पहुंचे जिसके बाद पीड़ित युवक से घटना के विषय मे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन