Video: बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखा युवक की बाइक और मोबाइल लूटा
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को असलहे की बट से पीटा और बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए। सीओ और एसओजी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी के संग्रामपुर इलाके में सुबह लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने असलहे की बट से हमला कर उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जरौटा गांव के पास इसी थाना क्षेत्र के भुवालापुर गांव का रहने वाला शशांक यादव अमेठी कस्बे में स्थित शॉपिंग मॉल में काम करता है।
सुबह करीब सात बजे शशांक बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। शशांक अभी जरौटा गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुँचा ही था कि पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और गाड़ी को रुकवाकर शशांक की बाइक छीनने लगे। शशांक ने इसका विरोध किया तो बदमाशो ने उस पर असलहे की बट से हमला किया और लहूलुहान कर शशांक की बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें - यूपी में पोस्टर वार: 'मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे...', सीएम के नारे पर लखनऊ में अखिलेश की फोटो संग नई होर्डिंग
ये भी पढ़ें - अक्तूबर की गर्म रातों ने तोड़ा 124 साल का रिकार्ड, नवंबर के पहले दो सप्ताह बाद तापमान में होगी गिरावट
लूट की जानकारी मिलते ही संग्रामपुर और अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी लेकिन कामयाबी नही मिली। अमेठी सीओ जगदीश कुमार और एसओजी की टीम संग्रामपुर थाने पहुंचे जिसके बाद पीड़ित युवक से घटना के विषय मे पूछताछ की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.