फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loot in home of food inspector in Chinhat thana kshetra in Lucknow.

लखनऊ: फूड इंस्पेक्टर के परिवार को बाथरूम में बंधक बनाकर डकैती, सीसीटीवी फुटेज भी ले गए बदमाश

Tue, 06 Oct 2020 12:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Oct 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Loot in home of food inspector in Chinhat thana kshetra in Lucknow.
घर का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के विकल्प खंड तीन निवासी वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के घर बदमाशों ने देर रात धावा बोल दिया। चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों  की आहट सुन उनकी नींद खुली तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद पूरे परिवार को बंधक बना लिया।

विज्ञापन


बदमाश इत्मीनान से लूटपाट करने के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है की जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक उदय प्रताप सिंह लखनऊ में खाद्य विभाग में वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक हैं। वह परिवार के साथ विकल्प खंड तीन के मकान नंबर 117 में रहते हैं। सोमवार देर रात तीन से चार बदमाश खिड़की से उनके घर में घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदय प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे। चोर दूसरे कमरे में अलमारी तोड़कर सामान निकाल रहे थे। आहट सुनकर उदय प्रताप की नींद खुल गई। दूसरे कमरे की तरफ गए तो वहां चोरों ने पकड़ लिया और हमला कर दिया। इसी दौरान एक चोर ने उदय प्रताप पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाथरूम में परिवार को बनाया बंधक

उदय प्रताप सिंह के मुताबिक, विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद पत्नी और बेटी सहित उन सबको बाथरूम में बंद कर दिया। परिवार के लोगों को बंधक बनाने के बाद चोरों ने इत्मीनान से सभी कमरों में अलमारी तोड़कर नगदी और जेवरात बटोर लिए। जाते समय चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल ली। पीड़ित के मुताबिक चोर घर के अंदर से करीब 10 लाख के जेवरात और नगदी ले गए हैं।

चोरी और डकैती मैं उलझी पुलिस

पीड़ित के मुताबिक तीन से चार बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए। जबकि आशंका है कि दो से तीन बदमाश घर के बाहर अपने साथियों के लिए पहरा दे रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इस थ्योरी को मानने से इनकार किया है लेकिन पुलिस भी चोरी, लूटपाट और डकैती तीनों वारदातों के बीच उलझी हुई है।

पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में सुराग मिलने पर ही बदमाशों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed