{"_id":"5d35e5bc8ebc3e6d1d71d341","slug":"long-devotees-line-stop-many-trains-in-raebareli-on-the-occasion-of-sawan-somvar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : श्रद्धालुओं की लाइन बनी रुकावट, आधा घंटा रुकी रही इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : श्रद्धालुओं की लाइन बनी रुकावट, आधा घंटा रुकी रही इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें
Mon, 22 Jul 2019 10:26 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की लाइन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने के लिए उमड़ी। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। रायबरेली और गंगागंज रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित क्रॉसिंग संख्या 155-सी पर आस्तिक देव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण रोड ट्रैफिक इतना ज्यादा था कि फाटक बंद करने में समस्या आई। इस वजह से ट्रेनों को गंगागंज या रायबरेली में रोक कर चलाया गया। ट्रेनों का संचालन बिगड़ता देख आरपीएफ को क्रॉसिंग पर तैनात कराया गया, तब जाकर राहत मिली।
लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर क्रॉसिंग संख्या 155-सी गंगागंज स्टेशन के नजदीक स्थित है। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से आस्तिक मंदिर जाने के लिए इसी क्रॉसिंग से होकर गुजरना पड़ता है। सावन के सोमवार के मद्देनजर मंदिर में दर्शन करने वालों का तांता लग गया। दोपहिया, चौपहिया वाहनों के साथ ही पैदल यात्रियों की लाइन लगी रही, जिससे क्रॉसिंग का फाटक बंद करने में इंतजार करना पड़ा।
नतीजतन इधर से गुजरने वाली ट्रेनों को भी आसपास के स्टेशन पर रोका गया। वाराणसी से लखनऊ जा रही गाड़ी संख्या 14219 इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक रायबरेली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी रही। इसी तरह लखनऊ से प्रयाग जाने वाली गाड़ी संख्या 14210 इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरचंदपुर से रायबरेली के बीच 15 किमी. का सफर तय करने में एक घंटा लगा।
विज्ञापन
देहरादून से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 14266 जनता एक्सप्रेस पहले तो करीब 20 मिनट हरचंदपुर स्टेशन पर रोकी गई, फिर पौन घंटे में 15 किमी. का सफर तय करते हुए रायबरेली पहुंची। इसे गंगागंज के पास भी काफी देर तक रोका गया। लखनऊ की ओर से आ रही गाड़ी संख्या 13006 पंजाब मेल को बछरावां से रायबरेली के बीच 30 किमी. का सफर सवा घंटे में पूरा करना पड़ा।
इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी समेत कई गाड़ियां प्रभावित रहीं। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि क्रॉसिंग संख्या 155-सी पर रोड ट्रैफिक अधिक होने के कारण समस्या आई। व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए आरपीएफ को भेजा गया है।

प्लेटफार्म की लाइन पर गिट्टियों की छनाई शुरू
रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लाइनों पर बिछी गिट्टियों की छनाई का काम शुरू करा दिया गया है। प्लेटफार्म के पास बिछे ट्रैक पर मशीनें लगाना संभव नहीं है, इसीलिए मजदूरों को लगाकर गिट्टियों की छनाई और सफाई का काम कराया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अभी यह काम कई दिन तक चलेगा, लेकिन ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
गंगागंज स्टेशन पर भी लिया ट्रैफिक ब्लॉक
गंगागंज रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। हालांकि इस दरम्यान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई, क्योंकि इस बीच ट्रेनों का आवागमन नहीं था। गंगागंज में तैनात आन ड्यूटी स्टेशन इंचार्ज अवधेश ने बताया कि पीडब्ल्यूआई ने पॉइंट सेट करने और कुछ रिनीवल वर्क के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया था।