{"_id":"664a467665767cace4016dfe","slug":"loksabha-election-2024-young-candidates-in-fifth-phase-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें चरण में युवा प्रत्याशी : अर्श पर या फर्श पर, तय होगा आज, करण भूषण सहित ये हैं मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें चरण में युवा प्रत्याशी : अर्श पर या फर्श पर, तय होगा आज, करण भूषण सहित ये हैं मैदान में
Mon, 20 May 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 May 2024 12:05 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में करण भूषण, श्रेया वर्मा और पुष्पेंद्र सरोज पहली बार चुनावी मैदान में हैं। ये सभी प्रत्याशी मुख्य लड़ाई में हैं।
विज्ञापन
करण भूषण सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचवें चरण में करण भूषण सिंह, श्रेया वर्मा और पुष्पेंद्र सरोज समेत कई युवा प्रत्याशी मैदान में हैं। राजनीति की पहली परीक्षा में उनकी आंसर शीट भी सोमवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। कैसरगंज में 2014 और 2019 के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह जीते थे, लेकिन इस बार भाजपा ने उनके बेटे करणभूषण सिंह पर दांव लगाया है। करणभूषण का यह पहला चुनाव है।
विज्ञापन
गोंडा से सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा भी पहली बार मैदान में हैं। वे पूर्व मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री हैं। कौशांबी से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पुष्पेंद्र सरोज भी पहली बार मैदान में है। पुष्पेंद्र, पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। ये सभी मुख्य लड़ाई में हैं।
विज्ञापन
बाराबंकी से इंडिया गठबंधन के बैनर तले कांग्रेस ने युवा चेहरे तनुज पुनिया पर दांव लगाया है। अच्छी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, बांदा से बसपा ने युवा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी को उतारकर मुकाबले को रोचक बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
अब यह तो सोमवार को ही सामने आएगा कि उनके हाथी की चाल कैसी रहती है। हमीरपुर में सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह राजपूत में कितना दमखम है, यह भी मतदाता सोमवार को बता देंगे।