फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Voting date in Lucknow and nearby areas.

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान: लखनऊ सहित आसपास के जिलों में 20 मई को होगा मतदान

Sat, 16 Mar 2024 05:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Mar 2024 05:43 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा जबकि लखनऊ सहित आसपास के जिलों में 20 मई को वोटिंग होगी।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Voting date in Lucknow and nearby areas.
राजनाथ सिंह लखनऊ के वर्तमान सांसद हैं, उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। - फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे। लखनऊ सहित आसपास के जिलों में पांचवे चरण में 20 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन


पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा जिलों में 20 मई को मतदान होगा। लखनऊ के वर्तमान सांसद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हैं। उन्हें फिर से इसी सीट पर प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


जानें- प्रदेश के किन जिलों में कब होगा मतदान
पहले चरण में मतदान वाले जिले: सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत। (पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा)
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा चरण में मतदान वाले जिले: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा। (दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा)
तीसरे चरण में मतदान वाले जिले: संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली। (तीसरे चरण का मतदान 07 मई को होगा)

चौथे चरण में मतदान वाले जिले: शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच। (चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा)
पांचवे चरण में मतदान वाले जिले: मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर,  बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा। (पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होगा)
छठे चरण में मतदान वाले जिले: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज,  बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही। (छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा)
सातवें चरण में मतदान वाले जिले: महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी,  मिर्जापुर और रोबर्टगंज। (सातवें चरण का मतदान 01 जून को होगा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed