फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: UP miister Swatantra Dev Singh in Chaundali.

UP: यूपी के मंत्री बोले - मोदी राज में रोटी का मोहताज हो गया आतंक परोसने वाला पाकिस्तान

Sat, 11 May 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 11 May 2024 12:08 AM IST
सार

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता महेन्द्र नाथ पांडेय के नामांकन में सम्मिलित हुए और चन्दौली में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: UP miister Swatantra Dev Singh in Chaundali.
चंदौली में स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय व अन्य।

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ये नया भारत है, ये आंखों में आंखें डालकर बात करता है और अगर कोई साजिश करे तो घर में घुसकर मारता है। चाहे चीन हो या अमेरिका, भारत आज बराबरी से बात करता है और पाकिस्तान की तो वो हालत कर दी है कि कभी हमें आतंक परोसने वाला देश आज रोटी-रोटी को मोहताज हो गया है।

विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता महेन्द्र नाथ पांडेय के नामांकन में सम्मिलित हुए और चन्दौली में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया।
विज्ञापन


स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के विकास कार्यों की गवाही चंदौली की जनता स्वयं देती है। उन्होंने दिल्ली में मोदी जी के मंत्रीमंडल के सहयोगी के तौर पर तो दायित्व निभाया ही, चंदौली का भी जमकर विकास किया। स्ट्रीट लाइट से लेकर सीसी रोड, हर घर बिजली हर नल जल से लेकर क्षेत्र का जमकर विकास किया है। कमल के निशान पर बटन दबाकर इन्हें एक बार फिर से दिल्ली भेजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में निकलकर मतदान करें

Loksabha Election 2024: UP miister Swatantra Dev Singh in Chaundali.

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि परिवारवादियों से देश की प्रगति में रुकावट ना हों और इसके लिए आप सबको बड़ी संख्या में बाहर निकलकर मतदान करना है। उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि हर मतदाता को बूथ तक ले जाने का संकल्प आप पूरा कीजिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपने सहभागिता सुनिश्चित कीजिए।

उन्होंने कहा मोदी जी और योगी जी का आपके सिवा कोई नहीं है। उनका अपना परिवार आप लोग ही हैं। वो दिन-रात देश को आगे ले जाने और आपके बच्चों का भविष्य बनाने की चिंता में लगे हैं। आप उनको मज़बूत कीजिए और वो आपके देश, समाज और परिवार को मज़बूत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed