{"_id":"6644720ed3fd3098270a7ded","slug":"loksabha-election-2024-traffic-diversion-in-aminabad-from-4-pm-to-10-pm-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अमीनाबाद में आज बदला रहेगा यातायात, शाम चार से रात 10 बजे तक किया गया परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अमीनाबाद में आज बदला रहेगा यातायात, शाम चार से रात 10 बजे तक किया गया परिवर्तन
Wed, 15 May 2024 01:57 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 May 2024 01:57 PM IST
सार
अमीनाबाद के मुख्य बाजार में चुनावी जनसभा होने के कारण शाम चार बजे के बाद क्षेत्र में डायवर्जन लागू किया जाएगा। ऐसे में जनता के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
अमीनाबाद मुख्य बाजार में बुधवार को चुनावी जनसभा को लेकर यातायात परिवर्तित किया गया है। इस दौरान शाम चार बजे से रात 10 बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
इस तरह रहेगा बदलाव
- कैसरबाग अशोकलाट चौराहे से सामान्य यातायात अमीनाबाद बाजार की ओर नहीं जा सकेगा। यह बर्लिंग्टन चौराहा होकर जा सकेगा।
- नत्था तिराहा एवं गुप्ता तिराहा से अमीनाबाद बाजार जाने पर रोक। बर्लिंग्टन चौराहा होकर जाना होगा।
- गणेशगंज तिराहा से अमीनाबाद बाजार की ओर नहीं जा सकेंगे। कैसरबाग बस अड्डा चौराहा होकर जाना होगा।
- गुइन रोड तिराहे से यातायात अमीनाबाद बाजार की ओर नहीं जा सकेगा। यह कैसरबाग बस अड्डा चौराहा होकर जाएगा।
- श्रीराम तिराहा से यातायात अमीनाबाद बाजार की ओर नहीं जाएगा। ट्रैफिक कैसरबाग बस अड्डा चौराहा अथवा अशोक लाट चौराहा होकर बर्लिंग्टन चौराहा के रास्ते गुजरेगा।
विज्ञापन