{"_id":"6626249125122469e6084306","slug":"loksabha-election-2024-sp-declared-tej-pratap-yadav-candidate-on-kannauj-seat-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, तेज प्रताप यादव को मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, तेज प्रताप यादव को मिला टिकट
Mon, 22 Apr 2024 02:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:34 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इसकी घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को कन्नौज सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोमवार को सपा ने कन्नौज के अलावा बलिया सीट पर भी उम्मीदवार की घोषणा की। इस सीट पर सनातन पांडेय को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - NRI वोटर तो बढ़े, पर मतदान नहीं... यूपी में सबसे तेजी से अप्रवासी मतदाताओं में हुई वृद्धि
ये भी पढ़ें - कम मतदान दोधारी तलवार, सभी पार्टियां लगा रहीं कयास; पहले चरण में किसी के पक्ष में नहीं चली बयार
अखिलेश यादव प्रदेश में दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर अमरोहा में रैली को संबोधित किया था। जहां उन्होंने दावा किया था कि पहले चरण के मतदान में एनडीए पिछड़ गया है। यही आगे के भी चरणों में होना है।
उन्होंने कहा था कि अखिलेश ने कहा था कि प्रधानमंत्री हमारी पिक्चर रिजेक्ट होने की बात कर रहे थे लेकिन पहले चरण के चुनाव में शुक्रवार को उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई। उनकी सब खिड़की खाली रहीं। मैंने पहले भी कहा था पश्चिम की हवा प्रदेश में ही नहीं ,देश से भाजपा का सफाया करेगी। यूपी वाले जब स्वागत करते हैं तो दिल खोल कर करते हैं और जब विदाई करते हैं तो ढोल नगाड़ों के साथ करते हैं।
दूसरे चरण में प्रदेश की अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा की सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है।