{"_id":"661bad7cf8fcbf898402b57c","slug":"loksabha-election-2024-sp-declared-ram-shiromani-verma-candidate-from-shravasti-seat-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: सपा ने श्रावस्ती से राम शिरोमणि को बनाया प्रत्याशी, 2019 में सपा-बसपा गठबंधन से दर्ज की थी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: सपा ने श्रावस्ती से राम शिरोमणि को बनाया प्रत्याशी, 2019 में सपा-बसपा गठबंधन से दर्ज की थी जीत
Sun, 14 Apr 2024 03:48 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:48 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने श्रावस्ती लोकसभा सीट पर निवर्तमान सांसद राम शिरोमणि वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने 2019 में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ राम शिरोमणि वर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी गठबंधन ने निवर्तमान सांसद राम शिरोमणि वर्मा पर विश्वास जताते हुए उन्हें श्रावस्ती से प्रत्याशी बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
मूलरूप से अकबरपुर के रहने वाले राम शिरोमणि वर्मा को लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया था। श्रावस्ती निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के प्रतीक पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: सपा ने सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, बसपा से निकाले गए सांसद को श्रावस्ती सीट से टिकट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच सीट पर हैट्रिक की तैयारी में भाजपा, सपा की मोर्चेबंदी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर
उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद दद्दन मिश्रा को भारी मतों से पराजित किया था। इस बार समाजवादी गठबंधन ने एक बार फिर से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। इन पांच सालों में उन्होंने श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के कटरा में अपना निजी आवास भी बनवा लिया है।
क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे शिरोमणि
चुनाव जीतने के बाद वह राम शिरोमणि वर्मा लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। हर छोटे-बड़े आयोजनों में उनकी सहभागिता ने लोगों में अपना विश्वास कायम रखा। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है।
बसपा ने कर दिया था निष्कासित
गत 23 मार्च को बहुजन समाज पार्टी ने राम शिरोमणि वर्मा और उनके भाई पार्टी नेता राम सुरेश वर्मा को बसपा ने निष्कासित कर दिया है। अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए जिला कमेटी ने यह कार्रवाई की थी।