{"_id":"663b6551f94bfa59a10ded32","slug":"loksabha-election-2024-smriti-irani-attacks-on-rahul-gandhi-on-sam-pitroda-statement-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: सैम पित्रोदा के बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं - ये गांधी परिवार की सोच को दर्शाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: सैम पित्रोदा के बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं - ये गांधी परिवार की सोच को दर्शाता है
Wed, 08 May 2024 05:13 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, अमेठी
एएनआई, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 May 2024 05:13 PM IST
सार
अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व उनके परिवार को सैम पित्रोदा के बयान पर घेरा है और कहा कि ये बयान गांधी परिवार की सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन
अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जो धर्म और जाति के नाम पर इस देश को बांटती रही है, वह अब इस देश में कौन किस रंग का है और किस भूभाग का है उस आधार पर भी हमारे देशवासियों को बांटने और उनका अपमान करने का दुस्साहस करती है।
उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान गांधी परिवार और राहुल गांधी की राष्ट्र के प्रति सोच को दर्शाता है।
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 'हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।'
विज्ञापन
पित्रोदा ने कहा कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं। उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाराजगी जाहिर की है।
उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज मैं बहुत गुस्से में हूं। चमड़ी के रंग के आधार पर देशवासियों को गाली दी जा रही है। चमड़ी को लेकर देश अपमान नहीं सहेगा। शहजादे को इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान गांधी परिवार और राहुल गांधी की राष्ट्र के प्रति सोच को दर्शाता है।
#WATCH अमेठी: केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी जो धर्म और जाति के नाम पर इस देश को बांटती रही है, वह अब इस देश में कौन किस रंग का है और किस भूभाग का है उस आधार पर भी हमारे देशवासियों को बांटने और उनका अपमान करने का दुस्साहस करती… pic.twitter.com/GQNymPNEId
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2024विज्ञापन