फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: SBSP declared candidate on Ghosi Loksabha Seat.

Om Prakash Rajbhar: राजभर की पार्टी ने घोसी सीट से प्रत्याशी घोषित किया, डॉ. अरविंद राजभर को बनाया उम्मीदवार

Thu, 07 Mar 2024 05:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Mar 2024 05:49 PM IST
सार

राजभर की पार्टी सुभासपा ने घोसी लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने बेटे डॉ. अरविंद राजभर को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: SBSP declared candidate on Ghosi Loksabha Seat.
सुभासपा अध्यक्ष व यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


इस सीट पर डॉ. अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया गया है। जो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के पुत्र हैं। ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली है और कहा कि भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एनडीए गठबंधन में राजभर को दो सीटें मिल जाएंगी। दूसरी सीट पर वार्ता चल रही है। इसलिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई।

ओम प्रकाश राजभर प्रदेश में राजभर सहित अन्य अति पिछड़ी जातियों को साथ लेकर 2002 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बनाई थी। 2017 में सुभासपा ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और तीन सीटें जीतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया था, लकिन योगी सरकार से मनमुटाव के चलते वे मार्च 2019 में सरकार से अलग हो गए थे। लोकसभा चुनाव 2019 में सुभासपा ने अपने दम पर चुनाव लड़ा। विधानसभा चुनाव 2022 में पहले सुभासपा ने सपा के साथ गठबंधन किया। सुभासपा और सपा के गठबंधन से भाजपा को पूर्वांचल में करीब 10-15 सीटों पर नुकसान हुआ। चुनाव में सुभासपा को छह सीटें मिलीं।


सपा के साथ भी उनका गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चला। जुलाई 2023 में राजभर सपा से गठबंधन तोड़कर फिर एनडीए में शामिल हो गए और पांच मार्च 2024 को उन्हें मंत्री बना दिया गया।

मंत्री बनने के बाद राजभर ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में कोई लड़ाई नहीं है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। यूपी में एनडीए सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

यूपी में निषाद पार्टी को एक और अपना दल (एस) को दो सीटें मिल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed