{"_id":"65e333b748b2693c70061125","slug":"loksabha-election-2024-saket-mishtra-declared-the-candidates-from-shravasti-seat-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के बेटे साकेत मिश्र को श्रावस्ती से टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के बेटे साकेत मिश्र को श्रावस्ती से टिकट
Sat, 02 Mar 2024 07:42 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:42 PM IST
सार
साकेत मिश्र राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र के पुत्र हैं। वह पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार भी हैं।
विज्ञापन
साकेत मिश्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने विधान परिषद सदस्य और पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र को श्रावस्ती सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद प्रत्याशी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र (पूर्व में प्रधान सचिव प्रधानमंत्री) के बेटे साकेत मिश्र बीते पांच सालों से श्रावस्ती क्षेत्र में सक्रिय हैं। भाजपा ने उनको टिकट देकर मंडल के चारो संसदीय सीटों के लिए समीकरण साधने का संकेत भी दिया है।
विज्ञापन
देवरिया जिले के मूल निवासी साकेत मिश्र का ननिहाल श्रावस्ती में हैं। उन्हाेंने दिल्ली के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) कोलकाता से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की। इसके बाद साकेत मिश्रा ने भी सिविल सेवा की परीक्षा दी और 1994 में आईपीएम बने। लेकिन फाइनेंस सेक्टर में गहन रुचि होने के कारण बाद में उन्होंने इस्तीफा देकर फिर से फाइनेंस सेक्टर में लौटने का इरादा किया।
विज्ञापन
उन्होंने जर्मनी के ड्यूस बैंक में नौकरी शुरू की। 16 साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई इंटरनेशनल बैंकों में काम किया। इसके बाद उनका रुझान समाज सेवा की तरफ हो गया। वर्ष 2019 में वे श्रावस्ती पहुंचे और लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने 100 से अधिक सभाएं की और माहौल बनाया। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, इसके बाद योगी सरकार ने उन्हें एमएलसी बनाया और पूर्वांचल विकास बोर्ड का सलाहकार बना दिया। लेकिन वह क्षेत्र में सक्रिय रहे और क्षेत्र में लोगों के बीच बने रहे। बलरामपुर में मुख्यमंत्री जब- जब आए तो वह साथ ही रहे।
विज्ञापन
देवरिया के रहने वाले हैं साकेत
भाजपा साकेत मिश्र देवरिया जिले के रहने वाले हैं। उनका पैत्रिक गांव कसिली है। उनके पिता नृपेंद्र मिश्रा 1967 बैच के आईएएस रहे हैं। साकेत मिश्रा का ननिहाल श्रावस्ती में है। साकेत के नामा पंडित बदलूराम शुक्ल बहराइच से 1971 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे। अब राजनीति में साकेत आए हैं। उनको टिकट देकर भाजपा ने बड़ा संदेश दिया है।