फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Rural voters are more aware in term of vote percentage.

लखनऊ की दोनों लोकसभा सीटों का हाल: मतदान में पहले शहरी और अब ग्रामीण मतदाता हैं आगे, देखें - पूरा मामला

Thu, 11 Apr 2024 12:42 PM IST
ishwar ashish सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Apr 2024 12:42 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ की दो लोकसभा सीटों पर वोटों का प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा हुआ है जबकि शहरी क्षेत्र मतदान के मामले में पीछे नजर आते हैं।
 

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Rural voters are more aware in term of vote percentage.
- फोटो : istock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में लोकसभा की दो सीट हैं। आमतौर पर वोट डालने में ग्रामीण मतदाता शहरी से ज्यादा जागरूकता दिखाते हैं। लखनऊ में यह चलन कुछ अलग तरह से नजर आता है। शुरुआती छह लोकसभा चुनाव में शहरी मतदाताओं ने ग्रामीण सीट के मुकाबले ज्यादा मतदान किया। इसके बाद अब लगातार मोहनलालगंज सीट के मतदाता ज्यादा मतदान करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


पहले लोकसभा चुनाव में राजधानी में लखनऊ संसदीय सीट के अलावा बाराबंकी को शामिल करते हुए ग्रामीण सीट थी। तब लखनऊ सीट पर महज 42.03 फीसदी और ग्रामीण सीट पर 34.10 फीसदी मतदान हुआ। वर्ष 1957 में हुए अगले चुनाव में लखनऊ में सिर्फ एक ही सीट थी। और इस पर कुल 45.12 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: कैसरगंज में अभी भी नहीं खुले पत्ते, रायबरेली में रणनीति के तहत दोनों पार्टियों ने साधी है चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंदिरा और सोनिया गांधी की तरह अब रायबरेली से प्रियंका का इंतजार, दो माह से जुटे कांग्रेस के रणनीतिकार


लखनऊ की सीट पर आज तक नहीं हुआ 60% मतदान : देश की राजनीति की दिशा प्रदेश से तय होती है। इसके बावजूद यहां के राजधानीवासी मतदान में हमेशा पिछड़े ही रहे हैं। यही वजह है कि आजादी के बाद आज तक किसी भी चुनाव में लखनऊ सीट पर एक भी बार 60 फीसदी आंकड़ा पार नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा 58.49 फीसदी मतदान वर्ष 1962 के चुनाव में हुआ था। मोहनलालगंज सीट पर जरूर पिछले दो चुनाव में मतदान प्रतिशत ने साठ फीसदी का आंकड़ा पार किया है।

1977 तक ग्रामीणों पर भारी रहे शहरी मतदाता
वर्ष 1962 के चुनाव में लखनऊ सीट पर 58.49 और मोहनलालगंज सीट पर 46.20 फीसदी मतदान हुआ। वर्ष 1977 के चुनाव तक वोट देने में शहरी मतदाता ग्रामीणों पर भारी रहे। इसके बाद स्थिति बदली और मोहनलालगंज के मतदाताओं ने बढ़त बना ली। इस बीच वर्ष 1996 ही ऐसा चुनाव रहा, जिसमें लखनऊ के मतदाताओं ने मतदान प्रतिशत के मामले में बढ़त ली। यह सुखद रहा और जागरूकता में भी आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed