फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Robert Vadra wrote a post on social media.

Amethi: सोशल मीडिया पर सामने आई रॉबर्ट वाड्रा के दिल की बात... अमेठी से चुनाव लड़ने की जताई थी इच्छा

Mon, 06 May 2024 01:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला, अमेठी
अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 May 2024 01:00 PM IST
सार

रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा है कि अपने महान राष्ट्र की जनता की बेहतरी के लिए हमेशा काम करेंगे..., करेंगे और करते रहेंगे... वह पहले भी अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Robert Vadra wrote a post on social media.
राबर्ट वाड्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

'राजनीति की कोई भी शक्ति, पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकता। हम सभी अपने महान राष्ट्र की जनता की बेहतरी के लिए हमेशा काम करेंगे..., करेंगे और करते रहेंगे...। आपके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद। मैं सदैव अपनी जनसेवा के माध्यम से यथासंभव लोगों की मदद करूंगा।'

विज्ञापन


यह अल्फाज हैं सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा व रायबरेली से राहुल गांधी के नामांकन के बाद पहली बार वाड्रा ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात साझा की है। अब इसके अलग-अलग निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गठबंधन धर्म की अब असली परीक्षा...कसौटी पर होंगे सहयोगियों संग रिश्ते; दोनों के राजनीतिक गणित में बड़ा अंतर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल गांधी और केएल शर्मा की सारथी बनेंगी प्रियंका गांधी, 40 सदस्यीय टीम पहुंची रायबरेली


अमेठी के लिए उनकी बात खासा मायने रखती है। वजह भी साफ है। असल में अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस में जब टिकट को लेकर उठापटक चल रही थी, उस वक्त राबर्ट वाड्रा का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें। इसके बाद उनके कई और बयान आए। इसके बाद भी कांग्रेस ने उनके नाम को लेकर कोई विचार नहीं किया।

अब जब कांग्रेस से किशोरी लाल शर्मा चुनावी समर में हैं तो राबर्ट वाड्रा के दिल की बात को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि राबर्ट वाड्रा ने जब चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, उस वक्त कुछ कांग्रेसी नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया था। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस नेताओं ने कोई खास टिप्पणी नहीं की थी।

राजनीतिक परिदृश्य पर नजर रखने वाले एलपी द्विवेदी कहते हैं कि राबर्ट वाड्रा प्रियंका के साथ आते थे। 1999 के चुनाव के प्रबंधन में भी वह रहे। शायद इसीलिए उन्होंने इच्छा जाहिर की थी। पड़ोसी जिले रायबरेली में रॉबर्ट ने राहुल गांधी के साथ नामांकन में हिस्सा लिया था, लेकिन अमेठी नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed