फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Priyanka Gandhi in Raebareli addressed party activists.

UP: प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश: बोलीं - अभी जिसे डर लगता है वो पीछे हट जाए...फिर हटने नहीं दूंगी

Tue, 07 May 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 May 2024 12:08 AM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रायबरेली पहुंचकर चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। भुएमऊ गेस्ट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाने साधे।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Priyanka Gandhi in Raebareli addressed party activists.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करती प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव की कमान संभालने के लिए रायबरेली पहुंच गई हैं। उन्होंने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हालात बहुत खराब हैं। मैं यहां आ गई हूं। चुनाव में 329 घंटे बाकी हैं। लगातार काम करना है। हर हाल में जीत दर्ज करनी है। मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ूंगी। अभी जिसे डर लगता है वो पीछे हट जाए फिर नहीं हटने दूंगी। उन्होंने कहा कि रायबरेली वो किला है जिसे भाजपा ढहा नहीं पाई है। यहां पर हमारी जीत का संदेश दूर तक जाएगा। तैयार हो जाइए। चुनाव तक लगातार काम करना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के जज्बात उभारकर वोट की राजनीति कर रही है।  युवा रोजगार की नौकरी की मांग करते हैं भाजपा पाकिस्तान की बात कर रही है। जनता महंगाई से परेशान है लेकिन उस पर कुछ नहीं करते हैं। कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बांड लाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिस्ट सामने आई तो पता चल गया। भाजपा इलेक्टोरल बांड के जरिए धन देने वालों के नाम गुप्त रखती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी यदि विश्व के बड़े नेता हैं तो देश में रोजगार दिलाएं
अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर एक के बाद एक तीखे प्रहार किए। कहा कि मोदी यदि विश्व के सबसे बड़े नेता हैं तो देश में रोजगार क्यों नहीं लाते हैं। सत्ता पाने के लिए अरबपतियों से सांठगांठ करते हैं और कांग्रेस को सबसे भ्रष्ट पार्टी बताते हैं। परिवारवाद की बात करते हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी में भाई, बहन, चाचा, चाचियां इकट्ठे हो रहे हैं। क्या यह परिवारवाद नहीं है।

प्रियंका ने कहा कि चुनाव के समय दो-दो सीएम को जेल में डाल देते हैं। यह सब क्यों कर रहे हैं। सिर्फ सत्ता में आने के लिए। इन सभी की बड़े अरबपतियों से सांठगांठ है। 50 हजार रुपये की खातिर किसान आत्महत्या कर रहा है, क्योंकि वह अपना कर्ज चुका नहीं पा रहा है। अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पा रहा है। उनका पैसा माफ नहीं कर रहे हैं, लेकिन अरबपतियों का पैसा माफ कर रहे हैं। यह सच्चाई आपको नहीं दिखाएंगे।

प्रियंका ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपको दिख रहा है कि देश आगे बढ़ रहा है। जी-20 हो रहा है। विदेशी देश की बड़ाई कर रहे हैं। आपको बताया जाता है कि मोदी विश्व के बड़े नेता बन गए हैं। वह पूरी दुनिया में युद्व रोक सकते हैं। यदि वह इतने बड़े नेता हैं और 10 साल उनकी सरकार देश में है तो रोजगार दिलाएं। आज देश की जनता का अनादर हो रहा है। नेता समझ रहे हैं कि आज जनता को जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है। हम सबको भाजपा का डटकर मुकाबला करना है। जनता के बीच जाएं। भाजपा की कुरीतियों को बताएं। इस चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है।


सबसे बड़ा भ्रष्टाचार तो भाजपा ने किया
प्रियंका ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की बात करती है। सबसे बड़़ा भ्रष्टाचार तो इन्होंने किया है। गुजरात में पुल बनाने वाली कंपनी से चंदा ले लिया। पुल ढह गया और उसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जिसको धमकाया, जिनके घरों पर छापा डलवाया, उनसे चंदा लिया। इसका नतीजा ये हुआ कि भाजपा दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई। वे आप की भावनााओं को कैसे समझ पाएंगे। आप कांग्रेस के कार्यकर्ता हो। आपको कोई पैसा नहीं मिलता है। आप जनभावना से सेवा करते हो। दुनिया में उन्होंने अपनी पार्टी को सबसे अमीर बना दिया और वह कहते हैं कि कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी है।

बघेल जी ने कहा था कि दीदी यहां के लोग डरे हुए हैं..
प्रियंका गांधी ने बैठक के दौरान कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में वह रायबरेली का काम देख रही थी। पार्टी की तरफ से एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आए थे। कार्यक्रम के बाद बघेल जी से पूछा तो उन्होंने कहा कि दीदी यहां के लोग डरे हुए हैं। उन पर सरकार का दबाव रहता होगा, क्योंकि उन्होंने कोई सवाल ही मुझसे नहीं किया। वहीं छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं रहता है, क्योंकि वहां पर हमारा काम ध्यान पर रहता है। हमें मालूम है कि हमें काम के आधार पर वोट लेना है। उत्तर प्रदेश की स्थिति अलग है। यहां का नेता जानता है कि वोट के समय धर्म की बात करेगा तो उसे वोट मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed