{"_id":"663909dc1a4c9a244c0b6d72","slug":"loksabha-election-2024-nomination-starts-for-13-seats-of-seventh-phase-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: सातवें चरण की 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन आज से, एक जून को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: सातवें चरण की 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन आज से, एक जून को होगा मतदान
Tue, 07 May 2024 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 May 2024 12:12 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए मंगलवार से नामांकन प्रारंभ हो जाएगा। नामांकन करने की अंतिम तिथि 14 मई है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विस्तार
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 13 सीटों और दुद्धी (सुरक्षित) विधानसभा उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन की अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी। इसके सात ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सातवें चरण के अंतर्गत महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (अजा), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (अजा) में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
सातवें चरण की 13 लोकसभा सीटों में 11 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और 2 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर नामांकन करने की अंतिम तिथि 14 मई है। नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी। 17 मई नाम वापसी की अंतिम तारीख है। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची अंतिम हो जाएगी। सातवें चरण का मतदान एक जून को होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सातवें चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में 2.49 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 1.32 करोड़ पुरुष और 1.17 करोड़ महिला हैं। वहीं, दुद्धी विधानसभा उप चुनाव में 3.43 लाख मतदाता हैं।